Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में एग्री स्पोर्ट्स हब की मांग:डॉ. सुरभि गंगवार बोलीं- आलू किसानों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार

    9 hours ago

    1

    0

    विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कायमगंज से भाजपा विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने फर्रुखाबाद में एग्री स्पोर्ट्स हब स्थापित किए जाने की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि फर्रुखाबाद प्रदेश में आलू का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला जिला है, इसलिए यहां इस हब की स्थापना की जानी चाहिए। विधायक ने बताया कि सरकार एग्री स्पोर्ट्स हब की स्थापना के लिए करीब 250 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित कर रही है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि यह हब फर्रुखाबाद में स्थापित होता है तो कोल्ड स्टोरेज का आधुनिकीकरण, गुणवत्ता जांच और निर्माण प्रमाणन लैब जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी। डॉ. गंगवार के अनुसार, इस निवेश से आलू किसानों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने यह भी बताया कि एमएसएमई योजना के तहत करीब 3000 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के कम्पिल स्थित कताई मिल को ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रीज जोन’ योजना में शामिल करने की भी मांग की। विधायक ने कम्पिल को द्रौपदी की जन्मस्थली और जैन धर्म के 13वें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ की जन्मस्थली बताते हुए इसे महाभारत सर्किट और जैन सर्किट से जोड़ने का प्रस्ताव रखा। बजट पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष का बजट पिछले वर्ष की तुलना में 12.9 प्रतिशत अधिक है, जो प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों में मजबूती का संकेत देता है। उन्होंने भीमराव अंबेडकर के प्रसिद्ध कथन—“शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पिएगा वह दहाड़ेगा”—का उल्लेख करते हुए शिक्षा और औद्योगिक विकास पर विशेष बल दिया। विधायक ने सदन में बजट को विकासोन्मुखी और किसान-उद्योग हितैषी बताते हुए प्रदेश के संतुलित विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘सुगम दर्शन’ से आसान हुई अयोध्या यात्रा:बिना लंबी कतार रामलला के दर्शन, लखनऊ से एक दिन का आरामदायक टूर
    Next Article
    जालौन में ऑटो-बाइक की टक्कर में एक की मौत:ग्रीन गार्डन के पास हुआ हादसा, राजमिस्त्री का करते थे काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment