Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में हेलमेट पहनने वालों को मिला सम्मान:थानाध्यक्ष ने माला पहनाकर बढ़ाया उत्साह, अन्य को जागरूक करने की अपील

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक अनोखी पहल की गई। थानाध्यक्ष ने हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे चालकों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। मृतकों की संख्या में इजाफा जिले में सड़क हादसों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिनमें कई बाइक सवार अपनी जान गंवा रहे हैं। नेशनल और स्टेट हाईवे सहित अन्य मार्गों पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें बाइक सवार घायल हो रहे हैं या उनकी मौत हो रही है। पिछले वर्ष की तुलना में हादसों और मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ है। पुलिस प्रशासन और अन्य अधिकारियों द्वारा लगातार यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार शाम को थानाध्यक्ष राजीव कुमार अपनी टीम के साथ कस्बे में निकले। इस दौरान उन्होंने हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे चालकों को देखा। अच्छे कार्य की सराहना की थानाध्यक्ष ने ऐसे चालकों को रोककर उन्हें माला पहनाई। उन्होंने चालकों के इस अच्छे कार्य की सराहना की और उनसे आग्रह किया कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी हेलमेट पहनने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के बेलाताली पार्क में असामाजिक तत्वों पर सख्ती:एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश, गश्त बढ़ाने का आश्वासन
    Next Article
    लखनऊ में कांग्रेस ने असम सीएम का पुतला फूंका:प्रदर्शनकारियों ने भाषा पर जताई नाराजगी, कांग्रेसी बोले- हेमंत जीवन भर सत्ता में नहीं रहेंगे , देश से माफी मांगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment