Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कांग्रेस ने असम सीएम का पुतला फूंका:प्रदर्शनकारियों ने भाषा पर जताई नाराजगी, कांग्रेसी बोले- हेमंत जीवन भर सत्ता में नहीं रहेंगे , देश से माफी मांगे

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में कांग्रेस का जोरदार हंगामा विरोध प्रदर्शन। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा का पुतला फूंक कर नाराजगी जताई। कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी और हेमंत विश्व शर्मा के खिलाफ जमकर हंगामा नारेबाजी और विरोध किया। प्रदर्शनकारी हेमंत विश्व शर्मा का दो पुतला लेकर आए थे। कांग्रेस के लोग एक पुतला फूंकने में तो सफल हो गए जबकि दूसरा पुतला पुलिस छीन कर भाग गई। प्रदर्शन कर रहे मौके पर कांग्रेस शहर कमेटी के अध्यक्ष शहजाद आलम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष के नेताओं में असम के सीएम की गिनती होती है। और उनकी भाषा बेहद खराब और निंदनीय है जब एक राज्य का मुख्यमंत्री इस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहा है तो ऐसे में पार्टी के दूसरे नेताओं और कार्यकर्ताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है। हमारी मांग है कि तत्काल हेमंत विश्व शर्मा माफी मांगे । कांग्रेस शहर कमेटी के अध्यक्ष अमित त्यागी ने कहा कि यह भाषा बेहद शर्मनाक और अपमानजनक है। खुद को देश की सबसे सांस्कृतिक और सभ्य पार्टी कहने वाले दल। इन्होंने बेहद गलत और निंदनीय बयान बाजी किया है इसके लिए सिर्फ कांग्रेस पार्टी से नहीं बल्कि पूरे देश से माफी मांगे। जो पार्टी अपने आप तो सबसे ज्यादा सभ्य और संस्कारी करती है उसी की भाषा सबसे अधिक खराब है। अमित त्यागी ने कहा कि वह बताएं कि एक राज्य का मुख्यमंत्री इस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहा है इसे कहां से संस्कारी कहेंगे। यह जिस तरीके की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं क्या जीवन भर सत्ता में रहेंगे। हम लोग भी सत्ता में रहे मगर कभी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। इन्होंने कहा कि हमारे प्रवक्ता पवन खेड़ा ने उनकी पत्नी के डॉक्यूमेंट पर सवाल खड़े किए थे उसका जवाब देना चाहिए ना कि अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में हेलमेट पहनने वालों को मिला सम्मान:थानाध्यक्ष ने माला पहनाकर बढ़ाया उत्साह, अन्य को जागरूक करने की अपील
    Next Article
    महोबा में स्कूल चलो अभियान, वार्षिक उत्सव आयोजित:मेधावियों को मेडल, मोमेंटो, सोशल मीडिया पर नाटक ने किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment