Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में कर्बला में आगजनी का मामला:पुरानी इमारत की धन्नियों में फिर भड़की चिंगारी, भारी फोर्स तैनात; जर्जर ढांचा गिराया गया

    23 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में शिया समुदाय की कर्बला में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के बाद शुक्रवार सुबह फिर आग भड़क गई। पुरानी इमारत की धन्नियों में आग लगने से दमकल को बुलाना पड़ा। जुम्मे की नमाज़ को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर रही और ड्रोन से निगरानी की गई। प्रशासन ने जर्जर इमारत गिराने का फैसला किया है। देखिए कुछ तस्वीरें... जानिए पूरा मामला मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के चिलसरा रोड स्थित शिया समुदाय की पवित्र कर्बला/दरगाह “मौला अली नज़फ़ उल अशरफ” में बुधवार देर रात अज्ञात शरारती तत्वों ने ताजियों में आग लगा दी थी और हफीज व हाजी नामक दो कब्रों में तोड़फोड़ की थी। आग से ताजिए, अलम और अन्य धार्मिक सामग्री जलकर राख हो गई थी। गुरुवार सुबह दरगाह के देखरेखकर्ता साबिर अली ने ताला खोलकर आग के निशान देखे और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची थी, जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ. आरती सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस घटना के बाद शुक्रवार सुबह काशीराम कॉलोनी चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह कर्बला परिसर का जायजा ले रहे थे। उन्होंने देखा कि पुरानी इमारत के लिंटर और धन्नियों से फिर आग निकल रही है। सूचना पर थाना प्रभारी अजब सिंह, एसएसआई वीरेंद्र सिंह, एसआई अरविंद सिंह और एसआई अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। तहसीलदार सनी कनौजिया को स्थिति की जानकारी दी गई। आग बार-बार भड़कने की वजह पुरानी लकड़ी और अंदर तक पानी न पहुंच पाना बताया गया। जुम्मे की नमाज़ को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। भारी पुलिस बल तैनात किया गया और ड्रोन कैमरे से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की गई। मौके पर डीएम आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, शहर कोतवाली प्रभारी दर्शन सोनकी समेत भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौजूद रही। रंगाई-पुताई शुरू, जर्जर इमारत गिराई जाएगी कर्बला सेक्रेटरी शारिफ हुसैन रिज़वी ने कहा कि पुरानी इमारत के अंदर आग पूरी तरह बुझ नहीं पा रही है और हवा लगने से चिंगारी दोबारा आग पकड़ लेती है। इसलिए तहसीलदार से जेसीबी बुलाकर जर्जर इमारत गिराने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि आग से परिसर में कालापन आ गया है, रंगाई-पुताई शुरू करा दी गई है और दो क्षतिग्रस्त कमरों की मरम्मत कराई जाएगी। सेक्रेटरी ने यह भी बताया कि करीब 5–6 महीने पहले भी कर्बला परिसर से सीसीटीवी कैमरे, एलसीडी और चांदी के अलम चोरी हुए थे, जिनका मुकदमा दर्ज है। तहसीलदार सनी कनौजिया ने बताया कि जेसीबी मंगाकर पुरानी इमारत को तोड़ा जाएगा, ताकि दोबारा आग न लगे। कार्रवाई सेक्रेटरी और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में कराई जाएगी। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया- मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि घटना की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी बैठक:डीएम ने निर्विघ्न और शुचितापूर्ण आयोजन के निर्देश दिए
    Next Article
    अवैध टैक्सी स्टैंड, डग्गामार वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा:सीओ यातायात ने खुद सड़क पर उतरकर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment