Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में पिकअप की टक्कर से किसान की मौत:आलू बेचकर बाइक से जा रहा था, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के च्योलारा गांव निवासी किसान वीरेंद्र सिंह राजपूत (पुत्र वेदराम) की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कायमगंज में आलू बेचकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। यह हादसा अलीगंज रोड स्थित नहर के पास एक पेट्रोल पंप पर हुआ। वीरेंद्र सिंह ने अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाया और जैसे ही वह सड़क पर मुड़े, स्टेशन की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक वीरेंद्र सिंह अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके पांच बच्चे शैलेश, नैना, सुनैना, सोनवती और आरव हैं। उनकी पत्नी सोमवती और वृद्ध माता-पिता लज्जावती व वेदराम भी हैं, जो चारपाई पर रहते हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि फरार पिकअप की तलाश की जा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिशा बैठक में सांसद ने अधिकारियों को चेताया:बुलंदशहर में टूटी सड़कों, लापरवाही पर जताई नाराजगी; जांच के निर्देश
    Next Article
    जौनपुर में स्कूल वाहनों पर डीएम सख्त:बिना फिटनेस, दस्तावेज पूरे किए वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment