Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में स्कूल वाहनों पर डीएम सख्त:बिना फिटनेस, दस्तावेज पूरे किए वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई

    4 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में "यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल" पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें जनपद के सभी विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य शामिल हुए। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 1499 स्कूली वाहन पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इनमें से 896 वाहनों के सभी दस्तावेज पूरे हैं, जबकि 603 वाहनों के परमिट, बीमा, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र अधूरे पाए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को सख्त निर्देश दिए कि बिना आवश्यक दस्तावेज पूरे किए किसी भी स्कूली वाहन का संचालन न किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल प्रबंधन ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान वाहनों के दस्तावेज पूरे कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने स्कूली वाहनों के संचालन संबंधी मानकों का पालन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहनों की गति सीमा निर्धारित मानकों के अनुरूप हो, सभी स्कूल वाहन पीले रंग के हों, प्रशिक्षित चालक ही वाहन चलाएं और वाहनों पर आपातकालीन मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद यदि कोई वाहन बिना वैध दस्तावेजों के संचालित पाया गया, तो संबंधित विद्यालय और वाहन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानन्द झा, बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, जिला अग्निशमन अधिकारी, सीओ ट्रैफिक, सहायक यातायात निरीक्षक और परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में पिकअप की टक्कर से किसान की मौत:आलू बेचकर बाइक से जा रहा था, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
    Next Article
    बिजनौर डीएम ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग पर जताई नाराजगी:9 विभागों की बी व सी श्रेणी पर सुधार के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment