Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में पुलिसकर्मियों ने खेली होली, VIDEO:डीजे पर जमकर डांस, नवाबगंज थानाध्यक्ष ने गाया गाना

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने धूमधाम से होली मनाई। सुबह से ही विभिन्न थानों और पुलिस लाइन में डीजे की व्यवस्था की गई, जहां पुलिसकर्मियों ने जमकर रंग-गुलाल खेला और डांस किया। होली का यह उत्सव सुबह से शुरू होकर दोपहर बाद तक चला। पुलिसकर्मियों ने पहले एक-दूसरे को गुलाल लगाया, फिर रंगों और पानी से भी होली खेली। इस दौरान कई जगहों पर डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी थिरकते नजर आए। नवाबगंज थाने में होली का विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां थाना अध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली और गाना भी गाया। चौकी इंचार्ज बवाना भी इस दौरान डांस करते दिखे। देखें, 6 तस्वीरें…. कमालगंज थाने में भी पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। यहां दरोगा भूकेंद्र, कस्बा इंचार्ज संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल शेखर, सचिन, अक्षय और अखिलेश ने डांस किया। शमशाबाद थाने में निरीक्षक धर्मेंद्र मलिक, एसआई आशू यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार और कांस्टेबल धर्मेंद्र नीरज सहित अन्य पुलिसकर्मी रंग लगाते और डांस करते नजर आए। कायमगंज कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग अंदाज में होली मनाई, कुछ ने चश्मा लगाकर तो कुछ ने टोपी पहनकर। एक सिपाही गले में तारों का बंडल डाले भी दिखा। कम्पिल, राजेपुर, अमृतपुर, जहानगंज और शमशाबाद थानों के साथ-साथ अन्य थानों में भी होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LDA के फ्लैटों पर 2 लाख तक छूट:पहले आओ, पहले पाओ; 27 मार्च तक फेस्टिवल सीजन का ऑफर
    Next Article
    शामली में प्रतिबंध के बावजूद चल रहा ईंट-भट्‌ठा:ग्रामीण ने DM से शिकायत की, मालिक ने ब्लैकमेल का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment