Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LDA के फ्लैटों पर 2 लाख तक छूट:पहले आओ, पहले पाओ; 27 मार्च तक फेस्टिवल सीजन का ऑफर

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में फेस्टिव सीजन में अपना घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने ‘पहले आओ, पहले पाओ’ योजना के तहत शहर की विभिन्न प्राइम लोकेशन पर बने 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट्स पर विशेष छूट की घोषणा की है। यह ऑफर 3 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक लागू रहेगा। एलडीए के अधिकारियों के मुताबिक, निर्धारित अवधि में आवेदन करने वाले खरीदारों को फ्लैट की कीमत के आधार पर 1 लाख से 2 लाख रुपये तक की सीधी छूट दी जाएगी। 25% और 35% भुगतान पर मिलेगा कब्जा योजना की खास बात यह है कि सरकारी कर्मचारियों को कुल कीमत का 25 प्रतिशत और सामान्य नागरिकों को 35 प्रतिशत राशि जमा करते ही हायर पर्चेज एग्रीमेंट के तहत फ्लैट का कब्जा दिया जाएगा। इससे किराये के मकान में रह रहे लोगों को जल्द अपने घर में शिफ्ट होने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, यदि आवंटी 45 से 90 दिनों के भीतर पूरी धनराशि जमा कर देता है तो उसे 3 प्रतिशत से 6 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। एलडीए का कहना है कि समय से भुगतान करने वाले खरीदारों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है, ताकि आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी और तेज हो सके। 500 से 1900 वर्गफुट के फ्लैट उपलब्ध एलडीए के वीसी प्रथमेश कुमार के अनुसार, विभिन्न योजनाओं में 500 से 1900 वर्गफुट क्षेत्रफल के फ्लैट उपलब्ध हैं। इनकी कीमत लगभग 22 लाख रुपये से 1.08 करोड़ रुपये तक है। सुलभ आवास एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी को छोड़कर बहुमंजिला आवासीय योजनाओं में एक व्यक्ति एक से अधिक फ्लैट भी खरीद सकता है। इन योजनाओं में उपलब्ध हैं फ्लैट एलडीए की जिन प्रमुख आवासीय योजनाओं में फ्लैट उपलब्ध हैं, उनमें शामिल हैं। गोमती नगर योजना, अलीगंज योजना, जानकीपुरम योजना, कानपुर रोड योजना, प्रियदर्शिनी योजना, देवपुर पारा योजना शारदा नगर योजना
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुपए न देने पर डेयरी संचालक पर हमला:लूटपाट, तोड़फोड़ का लगाया आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार; वारदात CCTV में कैद
    Next Article
    फर्रुखाबाद में पुलिसकर्मियों ने खेली होली, VIDEO:डीजे पर जमकर डांस, नवाबगंज थानाध्यक्ष ने गाया गाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment