Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या:बाजार जाने की जिद पर हुआ झगड़ा, आरोपी पति गिरफ्तार

    4 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पत्नी ने बाजार जाने की जिद की और पति मना कर रहा था। पत्नी के जिद करने पर पति ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया। पत्नी को लहुलूहान हालत में छोड़कर पति फरार हो गया। परिजन शिवानी को लेकर तत्काल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरा मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर गांव का है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता ने दामाद पर मकान बनाने के लिए पैसे मांगने और पहले भी बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। देखिए घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए पूरा घटनाक्रम… कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर गांव का विजय कोरी ग्वालियर के तंबाकू फैक्ट्री में काम करता है। करीब चार साल पहले घसिया चिलौली की शिवानी से विवाह हुआ था। दोनों की एक वर्षीय बेटी काव्या है। होली से आठ दिन पहले आरोपी पति घर आया हुआ था। होली पर पूरे परिवार ने साथ में होली खेली। इसके बाद 5 मार्च को वह अपने पति के साथ मायके में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। उस दिन शिवानी मायके में ही रुकी थी। शुक्रवार सुबह पति विजय अपने साथ पत्नी और बच्ची को घर लेकर आ गया। शनिवार सुबह 10.30 बजे शिवानी मार्केट जाने के लिए तैयार हो रही थी। इसी बीच पति घर में आ गया। उसने पत्नी से पूछा कि वह कहां जाने के लिए तैयार हो रही है। पत्नी ने बताया कि उसे कुछ सामान लेने बाजार जाना है। पति ने जाने से मना किया तो पत्नी जिद पर अड़ गई। उस समय बच्ची घर में थी और जेठानी किसी काम से बाजार गई थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने कुल्हाड़ी उठा ली। इसी समय छीना-झपटी के दौरान पति ने कुल्हाड़ी लेली और शिवानी के सर पर वार कर दिया। इससे शिवानी लहूलुहान हो गई। इसी बीच जेठानी शिवानी बाजार से वापस आ गई। उसके देखा कि देवरानी शिवानी जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ी है। उसने तुरंत परिजनों को बताया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मकान बनवाने के लिए पैसे मांग रहा था आरोपी मृतका शिवानी के पिता चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि दामाद मकान बनवाने के लिए रुपए की मांग कर रहा था। रुपए न देने पर दो माह पहले भी उसने उनकी बेटी को जलाकर मारने का प्रयास किया था। इससे उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए थे। हमला कर मौके से फरार हो गया था पति मृतका की भाभी गीता ने बताया कि 5 मार्च को वह अपने पति के साथ मायके में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। उस दिन शिवानी मायके में ही रुकी थी। 6 मार्च की सुबह विजय उसे लेने घर आया था, उस वक्त घर में शिवानी और बच्चे थे। दोनों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई। इसके बाद पति विजय ने गुस्से में आकर शिवानी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर क्राइम सुरजीत सिंह ने बताया आरोपी पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगाघाट स्टेशन पर ढाई घंटे खड़ी रही अमृत भारत एक्सप्रेस:इंजन हुआ फेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों को लूप लाइन से निकाला
    Next Article
    संभल में परिषदीय परीक्षाएं 16 से 20 मार्च तक होंगी:1289 विद्यालयों में 1.55 लाख विद्यार्थी एग्जाम देंगे, 30 मार्च को आएगा परिणाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment