Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में परिषदीय परीक्षाएं 16 से 20 मार्च तक होंगी:1289 विद्यालयों में 1.55 लाख विद्यार्थी एग्जाम देंगे, 30 मार्च को आएगा परिणाम

    2 hours ago

    1

    0

    संभल जिले में परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी गई है। ये परीक्षाएं 16 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जिसके बाद 30 मार्च को परिणाम घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषणा के समय अभिभावकों को भी विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई जाएंगी। जनपद संभल में कुल 1289 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें लगभग 1,55,000 से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा पैटर्न के अनुसार, कक्षा एक के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो और तीन की परीक्षाएं लिखित एवं मौखिक होंगी, जिनमें दोनों का अधिभार 50-50 प्रतिशत रहेगा। कक्षा चार और पांच के लिए लिखित एवं मौखिक परीक्षा का अधिभार क्रमशः 70 और 30 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाएं पूरी तरह लिखित होंगी, और प्रत्येक लिखित वार्षिक परीक्षा 50 अंकों की होगी। सभी विद्यालयों को अनिवार्य रूप से परीक्षाएं कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी स्वयं और अन्य शिक्षकों के माध्यम से विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। यदि कहीं भी परीक्षा के आयोजन में लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित शिक्षक या अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अलका शर्मा ने बताया कि निर्धारित तिथियों में सभी परीक्षाएं पूरी कराकर समय पर मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थियों का परिणाम भी तय समय पर घोषित हो सके। जानिए किस विषय की परीक्षा कब होगी… 16 मार्च को कक्षा एक की मौखिक परीक्षा होगी। 17 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा दो एवं तीन की गणित की परीक्षा होगी, वहीं द्वितीय पाली में संस्कृत/उर्दू का पेपर होगा। कक्षा चार, पांच, छह का प्रथम पाली में हिंदी व द्वितीय पाली में संस्कृत उर्दू, कक्षा सात व आठ का प्रथम पाली में विज्ञान और द्वितीय पाली में संस्कृत उर्दू का पेपर होगा। 18 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा दो का मौखिक और द्वितीय पाली में अंग्रेजी, कक्षा तीन का प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में अंग्रेजी का होगा। कक्षा चार, पांच, छह, सात व आठ का प्रथम पाली में सामाजिक विषय और द्वितीय पाली में अंग्रेजी का होगा। 19 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा दो का हिंदी का पेपर होगा। कक्षा तीन का प्रथम पाली में सामाजिक विषय और द्वितीय में कला संगीत, कक्षा चार से आठवीं तक प्रथम पाली में गणित और द्वितीय पाली में कला एवं संगीत का पेपर होगा। 20 मार्च को कक्षा तीन, चार, पांचवीं का प्रथम पाली में कार्यानुभव, नैतिक शिक्षा का पेपर होगा। द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठवीं तक पर्यावरण अध्ययन का पेपर होगा। 20 मार्च को कक्षा दो से पांचवीं तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या:बाजार जाने की जिद पर हुआ झगड़ा, आरोपी पति गिरफ्तार
    Next Article
    'अगले जन्म में प्यार देना मम्मी', ICU में भर्ती हैं अनुराग डोभाल, LIVE आकर की थी जान देने की कोशिश; अब कैसी है हालत?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment