Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या:घरेलू विवाद के बाद सर पर किया वार, भाई ने खोला हत्या का राज

    4 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस जेठ और देवर को कस्टडि में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं ससुर ने मकान बनवाने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर गांव निवासी शिवानी का शनिवार सुबह 10.30 बजे पति विजय कोरी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि विजय ने कुल्हाड़ी से शिवानी पर हमला कर दिया। इससे वह लहुलुहान होकर गिर पड़ी। घटना स्थल पर आंगन में खून के धब्बे भी मिले। परिजन शिवानी को लेकर तत्काल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेठ विकास ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। अब विस्तार से पढ़िए पूरा घटनाक्रम… शिवानी के पिता चंद्रशेखर ने बताया कि दामाद विजय मकान बनवाने के लिए पैसों की मांग कर रहा था। पैसे न देने पर दो माह पहले भी उसने उनकी बेटी को जलाकर मारने का प्रयास किया था, इससे उसका चेहरे और शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए थे। पिता के अनुसार, गुरुवार शाम को ही विजय शिवानी को मायके से अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद शनिवार सुबह उसने बेटी पर हमला कर दिया। शिवानी की एक वर्षीय बेटी काव्या है। वहीं, शिवानी की जेठानी ने बताया कि पति-पत्नी में बाजार जाने को लेकर विवाद हुआ था। उनके अनुसार, कुल्हाड़ी शिवानी के हाथ में थी और छीना-झपटी के दौरान वह शिवानी को ही लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। "बहन शिवानी के साथ करता था मारपीट" मृतका के भाई रजत ने बताया कि बहन की शादी करीब 4 साल पहले विजय के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों पानीपत की एक फैक्ट्री में काम करते थे। करीब एक माह पहले बहन कुकर से जल गई थी। जब हम लोगों को पता चला तो मायके बुला लाये थे। इस बीच उसका पति ग्वालियर में तंबाकू का काम करने लगा था और होली से आठ दिन पहले वह घर आया था। रजत ने बताया कि भाई शिवा के ससुर का निधन हो गया था। उस दिन बहन मायके से अंतिम संस्कार में शामिल होने आई थी। 4 मार्च को परिवार के सभी लोग घर लौटकर आये थे और उसी दिन शिवानी अपने ससुराल चली गयी थी। जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी मायके- भाभी मृतका की भाभी गीता ने बताया कि 5 मार्च को वह अपने पति के साथ मायके में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। उस दिन शिवानी मायके में ही रुकी थी। 6 मार्च की सुबह विजय उसे लेने घर आया था, उस वक्त घर में शिवानी और बच्चे थे। दोनों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई। इसके बाद पति विजय ने गुस्से में आकर शिवानी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने शिवानी के परिजन को सूचना दी। इंस्पेक्टर क्राइम सुरजीत सिंह ने बताया आरोपी पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में खेसारी लाल का पहला ग्रैंड स्टेज शो:आकांक्षा पुरी को मंच पर गले लगाया, डांसर के साथ चुनरी में किया रोमांस
    Next Article
    आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले पर अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया रिएक्शन, खुद पर लगे आरोपों को किया खारिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment