Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में खेसारी लाल का पहला ग्रैंड स्टेज शो:आकांक्षा पुरी को मंच पर गले लगाया, डांसर के साथ चुनरी में किया रोमांस

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में खेसारी लाल यादव का पहला ओपन स्टेज शो हुआ। एक्टर्स आकांक्षा पुरी के साथ खेसारी जमकर थिरके। जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित 'म्यूजिकल होली' कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे। उन्होंने दर्शकों के कहने पर अपना 'खाली ऊहे रंगेला' 'दुइ रुपया हो, दुइ रुपया हो' , 'भतार अईहे होली के बाद' , 'लहंगा लखनऊआ' जैसे गाने जनता की डिमांड पर गाया। परफॉर्मेंस के दौरान कई बार आकांक्षा पुरी पर प्यार लुटाते हुए नजर आए। भीड़ ने सबसे ज्यादा हूटिंग उस वक्त करने लगे जब खेसारी ने एक फैंस से चुनरी मांग कर ओढ़ ली और चुनरी के अंदर डांसर मुस्कान ने मुंह डाल दिया ये लव मोमेंट बेहद खास था। स्टार खेसारी लाल ने बहुत देर तक चुनरी ओढ़कर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी और डांसर्स के साथ ठुमके लगाए। खेसारी को देखने के लिए दर्शकों को दो घंटे इंतजार करना पड़ा। जैसे ही खेसारी स्टेज पर पहुंचे उन्हें देख भीड़ बेकाबू हो गई। लोग बैरिकेडिंग फांद-फांदकर मंच की तरफ भागने लगे। 2 तस्वीरें देखिए… खेसारी बोले- अखिलेश यादव पसंदीदा नेता कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव और लालू यादव को अपना पसंदीदा नेता बताया। इस दौरान खेसारी ने बिहार में अपनी चुनावी तजुर्बे को साझा किया। कहा कि कलाकार के लिए नेता बनना बहुत मुश्किल है क्योंकि जो जितना ज्यादा झूठ बोलता है वह उतना ही बड़ा नेता बनता है। इन्होंने कहा कि बिहार चुनाव प्रचार के दौरान लोग इस तरह घेर लेते थे कि दो बार उनकी उंगली टूट गई। लगभग 2 घंटा मंच पर परफॉर्मेंस देने के बाद भी पब्लिक उन्हें और सुनना चाहती थी मगर खेसारी ने हाथ जोड़कर कहा अगली बार का इंतजार कीजिए। ………………………………… संबंधित खबर पढ़ें लखनऊ में चुनरी ओढ़कर नाचे खेसारी: बोले- लड़की प्यार करने की चीज, मुझे तो अखिलेश भैया बहुत अच्छे लगते हैं लखनऊ में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल ने चुनरी ओढ़कर डांस किया। उन्होंने जनेश्वर मिश्र पार्क में म्यूजिकल होली में परफॉर्मेंस दी। दर्शकों के कहने पर अपना ‘दुइ रुपया हो, दुइ रुपया हो…’ गाना गया। इसके बाद बोले- होली के बाद होली गाने का मन नाहीं करत। तोहरे लोगन की खातिर गावत हई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 30 जगहों पर दिखाया जाएगा,भारत और न्यूजीलैंड फाइनल:टीम इंडिया की जीत के लिए शहर में हवन और अनुष्ठान, मिठाइयों की जा रही बुकिंग
    Next Article
    फर्रुखाबाद में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या:घरेलू विवाद के बाद सर पर किया वार, भाई ने खोला हत्या का राज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment