Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव की वोटिंग खत्म:स्नातक में 55.17% और शिक्षक में 73.93% मतदान, कायमगंज में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में कहासुनी

    15 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। शाम 4 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 55.17 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 73.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले के 11 केंद्रों पर 30 बूथ बनाए गए थे। मतदान के दौरान कायमगंज तहसील के बाहर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को वहां से हटाया। सुबह से शुरू हुआ मतदान, दोपहर बाद बढ़ी रफ्तार जिले में मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ। शुरुआती घंटों में मतदाताओं की संख्या कम रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मतदान की रफ्तार बढ़ी। सुबह 10 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 573 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान प्रतिशत 8.50 रहा। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 292 शिक्षकों ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 15.73 था। दोपहर 12 बजे तक स्नातक में 17.72 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 36.01 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 2 बजे तक स्नातक में 37.42 प्रतिशत और शिक्षक में 58.82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले में स्नातक के 6,742 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 1,880 मतदाता पंजीकृत थे। डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह ने फतेहगढ़ स्थित एमआईसी इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वहां की व्यवस्थाएं देखीं और जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद बढ़पुर, कमालगंज और मोहम्मदाबाद विकासखंड क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भी जायजा लिया। एडीएम अरुण कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने राजेपुर विकासखंड सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान के दौरान अधिकारियों की टीमें लगातार केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी करती रहीं। कायमगंज तहसील के बाहर सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में कहासुनी कायमगंज तहसील परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में तहसील गेट के बाहर जमा हैं। इस पर सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाया और वहां से हटने को कहा, ताकि मतदान प्रक्रिया प्रभावित न हो। इस दौरान हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई। व्हीलचेयर से मतदान करने पहुंचे भाजपा नेता बताया गया कि भाजपा नेता और नामित सभासद के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण प्लास्टर चढ़ा था। वह स्कूटी से तहसील गेट तक पहुंचे। इसके बाद व्हीलचेयर की मदद से मतदान केंद्र के अंदर गए। सपा नेताओं को लगा कि भाजपा नेता स्कूटी से ही मतदान केंद्र के भीतर जाएंगे। इसी बात को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई। हालांकि, संबंधित भाजपा नेता व्हीलचेयर से ही अंदर मतदान करने पहुंचे। बेंचों पर बैठकर पर्चियां बांटने का लगाया आरोप सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता तहसील गेट के पास अधिवक्ताओं की बेंचों पर बैठकर पर्चियां बांट रहे थे। इसी को लेकर उन्होंने विरोध जताया। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी। क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने किसी भी तरह की नोकझोंक से इनकार किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के लोग तहसील के बाहर खड़े थे। पुलिस ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डेंगू के 13 नए संक्रमित मिले:इंदिरानगर में 5 मरीज, चंदरनगर में 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव; टीम ने 70 घरों का सर्वे किया
    Next Article
    पीलीभीत में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट:तेज चिंगारियां उठीं, 250 से ज्यादा घर-दुकानों की बिजली प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment