Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में डेंगू के 13 नए संक्रमित मिले:इंदिरानगर में 5 मरीज, चंदरनगर में 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव; टीम ने 70 घरों का सर्वे किया

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में डेंगू के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें इंदिरानगर में सबसे ज्यादा 5, चंदरनगर में 4, अलीगंज और रेडक्रास में 2-2 मरीज मिले। वहीं, फैजुल्लागंज के हनुमंतनगर और गाजीपुर बलराम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 70 घरों का सर्वे किया। 23 लोगों को मिला इलाज मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज की प्रभारी डॉ. आसमा ने आशा और ANM की टीम के साथ शुक्रवार को स्वास्थ्य सर्वे किया। इस दौरान लोगों को जरूरी दवाएं, क्लोरीन की गोलियां और ORS के पैकेट बांटे गए। लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई। गाजीपुर बलराम में मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 23 लोगों को चिकित्सा सुविधा दी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, क्षेत्र में CMO कार्यालय की टीम और 108 एंबुलेंस को 24 घंटे तैनात किया गया है। घर के आसपास पानी जमा न होने दें स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। कूलर का पानी हर सप्ताह बदलने और उसे साफ करके सुखाने के बाद ही दोबारा इस्तेमाल करने को कहा है। पानी की टंकियों और बर्तनों को ढककर रखें। पुराने टायर, कबाड़, फूलदान और नारियल के खोल में पानी जमा न होने दें। बुखार आने पर खुद से दवा न लें डेंगू और दूसरी मच्छरजनित बीमारियों से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी लगाने, पूरी बांह के कपड़े पहनने और मच्छररोधी क्रीम का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। बुखार आने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें। मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी और मदद के लिए CMO कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 0522-2622080 पर संपर्क कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में व्यापारीयों की गोष्ठी:असिस्टेंट कमिश्नर बोले- 10 लाख रुपये से कम मूल बकाया वाले व्यापारियों को ब्याज में 100 प्रतिशत छूट
    Next Article
    फर्रुखाबाद में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव की वोटिंग खत्म:स्नातक में 55.17% और शिक्षक में 73.93% मतदान, कायमगंज में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में कहासुनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment