Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व विधायक के घर विस्फोट:एक कमरे का लेंटर उड़ा, दो बेटों समेत 6 लोग घायल

    5 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के घर मंगलवार देर शाम विस्फोट हो गया। इतना जबरदस्त विस्फोट हुआ कि 3 मंजिल का मकान हिल गया। घर के ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे की छत तक उड़ गई। पूरा मलबा चारों ओर बिखर गया। खिड़कियों के कांच टूटकर सड़क पर जा गिरे। घर के अंदर बनी सीमेंटेड अलमारी तक टूट गईं। विस्फोट होते ही अफरा-तफरी मच गई। इलाकाई लोगों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। विस्फोट में पूर्व विधायक के दोनों बेटों समेत 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट किस कारण हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 4 तस्वीरें देखिए… शहर के मोहल्ला मछरटा पर पूर्व विधायक विजय सिंह का आवास है। मंगलवार देर शाम अचानक से मकान में भी विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान की तीन मंजिल तक हिल गई। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे का लेंटर तक नीचे आ गया। तीसरी मंजिल पर खिड़की में लगा हुआ कांच टूटकर सड़क पर गिरा। विस्फोट होते ही वह अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। वही चीख पुकार भी मच गई। बताया क्या विस्फोट में पूर्व विधायक के बड़े बेटे वर्षीय पुत्र अविनाश उर्फ विक्की, छोटा बेटा अभिषेक उर्फ सिक्की घायल हो गए। इसके अलावा मोहल्ले के ही निवासी ईशु चौरसिया, नूरपुर निवासी भईया लाल चौहान, रेलवे रोड निवासी रामवीर यादव समेत राशु घायल हुए हैं। पूर्व विधायक के बेटों सिक्की और विक्की का उपचार निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। इसके अलावा दो अन्य का उपचार भी निजी नर्सिंग होम में ही चल रहा है। एक घायल को लोहिया अस्पताल भेजा गया है। वहीं भइया लाल को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया है। विस्फोट कैसे हुआ इसके कारण का अभी पता नहीं चल सका है। विस्फोट की सूचना पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह शाहिद मौके पर पहुंचे हैं। एसपी बोलीं - विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही एसपी आरती सिंह ने बताया कि धमाके के बाद तत्काल फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। रेडियस टीम भी मौके पर पहुंच गई है। शुरुआती जांच में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि मकान में उस समय 6 लोग मौजूद थे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी खंगाली जा रही है। अचानक ऐसा लगा जैसे तूफान आ गया हो वहीं, पूर्व विधायक की पत्नी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह ने बताया- घटना के समय वह घर पर ही थीं। उन्होंने बताया, ऊपर तुलसी में दीपक जलाकर नीचे आई थी और किचन के पास आंगन में बैठे थे। बच्चे नीचे ही थे। अचानक ऐसा लगा जैसे तूफान आ गया हो। बड़े बेटे के काफी खून निकल रहा था चारों तरफ से शीशे और परदे गिरने लगे। समझ नहीं आया क्या हुआ। नीचे जाकर देखा तो बड़े बेटे के गेट के पास काफी खून निकल रहा था, जबकि छोटे बेटे को भी चोट आई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि घर में कोई सिलिंडर ब्लास्ट नहीं हुआ है और धमाके का कारण अब तक समझ में नहीं आया है। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया- धमाका बेसमेंट में हुआ है। करीब 6 लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम और अन्य एजेंसियां मौके पर जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि यह तीन मंजिला मकान है और घटना के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। अब विजय सिंह के बारे में… ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… HP अफसरों के हत्यारोपी की मार्केट पर चला बुलडोजर:बदायूं में 11 दुकानें ढहाईं, 53 खाली कराई जा रहीं; 100 पुलिसवाले तैनात बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) के 2 अफसरों के हत्यारोपी अजय सिंह की मार्केट पर बुलडोजर चल रहा है। मंगलवार सुबह 10 बजे SDM धर्मेंद्र सिंह 2 बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू हुई। अब तक 11 दुकानें ढहा दी गई हैं। 53 अन्य खाली कराई जा रहीं। पुलिस और PAC के 100 से ज्यादा जवान तैनात हैं। बैरिकेडिंग कर किसी के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि मार्केट सरकारी जमीन पर बनाई गई थी। आरोपी ने फर्जी कागजों के जरिए इसे खुद, अपने ताऊ और रिश्तेदारों के नाम करवा लिया था। पढ़ें पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल कॉलेजों में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग खोला जाएगा:KGMU में ब्रजेश पाठक बोले- टीम वर्क से मरीज होते हैं ठीक
    Next Article
    मुजफ्फरनगर के खतौली में पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार:अवैध हथियार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment