Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर के खतौली में पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार:अवैध हथियार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इसके बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान और बरामदगी गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश उर्फ काला निवासी लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है। उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, सोने-चांदी के आभूषण, 4420 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। चोरी की घटना का खुलासा पूछताछ में आरोपी ने 10 मार्च को खतौली की आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। बरामद आभूषण और नकदी उसी घटना से संबंधित बताए जा रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पर मेरठ के विभिन्न थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी इस मामले में शामिल अन्य वांछित आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार बालियान, उपनिरीक्षक अनिल कुमार तोमर, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार, उपनिरीक्षक आकाश शर्मा, हेड कांस्टेबल शीतल देव, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र, हेड कांस्टेबल विकास, हेड कांस्टेबल उमेश मावी, कांस्टेबल विवेक, कांस्टेबल सोबीर, हेड कांस्टेबल मुनीश शर्मा और हेड कांस्टेबल मनीष त्यागी (सर्विलांस सेल) शामिल रहे। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व विधायक के घर विस्फोट:एक कमरे का लेंटर उड़ा, दो बेटों समेत 6 लोग घायल
    Next Article
    इंस्टाग्राम पर लिखा- आत्महत्या करने जा रहा हूं:मेटा की सूचना पर लखनऊ पुलिस ने बचाया, घरेलू कलह से परेशान था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment