Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में शराब के नशे में कोर्ट पहुंचा आरोपी:मेडिकल रिपोर्ट में 48%अल्कोहल की पुष्टि, न्यायलय ने भेजा जेल

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी हिमांशु गुप्ता शराब के नशे में अदालत पहुंचा। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट अभिनितम उपाध्याय की अदालत ने मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया। आरोपी हिमांशु गुप्ता सोमवार को अदालत में आत्मसमर्पण करने आया था। अदालत ने उसे अभिरक्षा में लेकर जेल भेजने का आदेश दिया। जब कोर्ट मोहर्रिर आरोपी को कचहरी परिसर स्थित हवालात में दाखिल करने पहुंचे, तो पुलिसकर्मियों ने उसके शराब के नशे में होने की बात कहकर उसे वापस कर दिया। मामले की जानकारी न्यायाधीश को दी गई, जिन्होंने आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां जांच के दौरान उसके शरीर में 48 प्रतिशत अल्कोहल की पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। हिमांशु गुप्ता थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव राजेपुर राठौरी का निवासी है। मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 27 मार्च की तारीख निर्धारित की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुगलसराय में आरपीएफ डीडीयू ने 6 नाबालिगों को बचाया:मानव तस्कर गुजरात ले जा रहा था, प्लेटफॉर्म से पकड़ा गया
    Next Article
    मऊ में प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की इनडोर परीक्षा की तैयारी:एसपी ने पारदर्शिता और ईमानदारी से परीक्षा कराने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment