Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुगलसराय में आरपीएफ डीडीयू ने 6 नाबालिगों को बचाया:मानव तस्कर गुजरात ले जा रहा था, प्लेटफॉर्म से पकड़ा गया

    2 hours ago

    1

    0

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 'बचपन बचाओ आंदोलन' की टीम के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में छह नाबालिग बच्चों को मानव तस्कर के चंगुल से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई सोमवार रात 12 बजे डीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या सात पर की गई। तस्कर को भागलपुर-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22948 UP) के पीछे के जनरल कोच से पकड़ा गया। आरपीएफ ने दिनेश मंडल नामक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो झारखंड के गोड्डा जिले का निवासी है। काउंसलिंग के दौरान, सभी नाबालिग बच्चों ने भी खुद को गोड्डा, झारखंड का रहने वाला बताया। तस्कर इन बच्चों और उनके माता-पिता को पैसों का लालच देकर गोड्डा से भागलपुर लाया था। तस्कर इन बच्चों को भागलपुर से वडोदरा (गुजरात) ले जा रहा था। बच्चों को बताया गया था कि उन्हें वडोदरा में एक सोलर प्लांट में प्रतिदिन 12 घंटे काम करने के बदले प्रति माह 18,000 रुपये मिलेंगे। तस्कर ने गोड्डा से भागलपुर तक का खर्च उठाया था और भागलपुर से वडोदरा तक के लिए जनरल टिकट लिया था। यह मामला बाल तस्करी से संबंधित पाए जाने पर BNSS की धारा 105 का पालन करते हुए वीडियोग्राफी कराई गई। तस्कर को उसके अपराध से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। सभी नाबालिग बच्चों को उनके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क/डीडीयू को सौंप दिया गया है, जबकि तस्कर को अग्रिम कार्रवाई के लिए मुगलसराय कोतवाली को सुपुर्द किया गया है। मुगलसराय कोतवाली इस मामले में आगे की जांच कर रही है। यह अभियान डीडीयू मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के निर्देश पर चलाया गया। इसमें आरपीएफ पोस्ट डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, उप निरीक्षक शीतला प्रसाद, अमरजीत दास, सहायक उप निरीक्षक राकेश सिंह, आरक्षी विनोद कुमार भारती, एस.के. त्रिपाठी और बचपन बचाओ आंदोलन की सहायक परियोजना अधिकारी चंदा गुप्ता शामिल थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गंगा किनारे मिले शव की पहचान:4 दिन पहले दोस्तों संग घूमने निकला था युवक, गंगा बैराज में डूबा था; कुत्ते नोंच रहे थे
    Next Article
    फर्रुखाबाद में शराब के नशे में कोर्ट पहुंचा आरोपी:मेडिकल रिपोर्ट में 48%अल्कोहल की पुष्टि, न्यायलय ने भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment