Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक हायर सेंटर रेफर, सब्जी लेकर लौट रहे थे घर

    1 hour ago

    1

    0

    कलान थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, लोहिया अस्पताल से एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। हालांकि, उनके परिजनों ने दोनों घायलों को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, झकरेली गांव निवासी 18 वर्षीय सुखबीर अपने गांव के ही 25 वर्षीय श्याम सिंह के साथ मंगलवार शाम बाजार में सब्जी लेने गए थे। वे दोनों वहां से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में सुखबीर और श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने सुखबीर को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन परिवार के सदस्य दोनों को निजी नर्सिंग होम ले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती बोलीं- अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे:गठबंधन की अफवाहें, विरोधियों की घिनौनी साजिश; दिल्ली के बड़े बंगले पर भी सफाई दी
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में ट्री गार्ड आरा मशीन पर पड़े रहे:सवाल उठते ही गायब, लाखों की खरीद, जमीन पर उपयोग नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment