Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार:कला, साहित्य, पत्रकारिता और सिनेमा पर होंगे शोधपरक व्याख्यान, जुटेंगे कई राज्यों के विद्वान

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के भारतीय महाविद्यालय में 17 मार्च से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यह सेमिनार कला, साहित्य, पत्रकारिता और सिनेमा के क्षेत्र में राष्ट्र की पहचान के पुनरुत्थान पर केंद्रित होगा। इसमें देश-विदेश के ख्यातिलब्ध विद्वान और शोधार्थी भाग लेंगे। "साहित्य, चलचित्र और पत्रकारिता के माध्यम से राष्ट्र की पहचान का पुनरुत्थान" विषय पर आधारित इस सेमिनार का आयोजन भारतीय महाविद्यालय, फर्रुखाबाद और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। सीएसजेएमयू द्वारा इसे अनुदानित किया गया है। दो दिवसीय इस आयोजन में कला, साहित्य, पत्रकारिता और सिनेमा जगत के विशेषज्ञ, शिक्षाविद और शोधार्थी अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। सेमिनार के दौरान शोधपरक व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे, जिसमें नॉर्वे, मॉरीशस, श्रीलंका और भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों के विद्वान अपने विचार साझा करेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से शोध पत्रों का वाचन होगा और राष्ट्रीय चेतना के निर्माण में लेखकों की भूमिका पर गहन चर्चा की जाएगी। इस संदर्भ में साहित्यकारों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा। सीएसजेएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य समकालीन परिप्रेक्ष्य में राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान के पुनर्निर्माण में साहित्य, सिनेमा और मीडिया की भूमिका पर गहन विमर्श करना है। यह अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार शैक्षणिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा, जहाँ देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त विद्वान अपने शोधपरक विचार साझा करेंगे और विभिन्न विषयों पर गहन चिंतन करेंगे। इस आयोजन में स्पेल दर्पण (ओस्लो, नॉर्वे) के मुख्य संपादक डॉ. सुरेश चन्द्र शुक्ल “शरद आलोक,प्रो. (डॉ.) कृष्ण कुमार झा पूर्व विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग, महात्मा गांधी संस्थान, मोका (मॉरीशस), रेव. करंदागोले सोभिता ,भाषा विभाग, भिक्षु यूनिवर्सिटी ऑफ़ श्रीलंका (अनुराधापुर, श्रीलंका), डॉ. निसांका संजीवानी अरियारत्ने,सार्वजनिक नीति विभाग, यूनिवर्सिटी ऑफ़ रुहुना (मातरा, श्रीलंका) व भूपेन्द्र कैन्थोला,प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल, प्रकाशन प्रभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार (पूर्व निदेशक, FTII पुणे), प्रो. रविन्द्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नाटककार व कवि,निदेशक, अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ, लखनऊ विश्वविद्यालय,प्रो. (डॉ.) जाबा कुसुम सिंह, अंग्रेज़ी विभाग, ए.एन.डी.एन.एन.एम. महाविद्यालय, कानपुर,प्रो. (डॉ.) सिद्धार्थ सिंह: अंग्रेज़ी विभाग, जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज, लखनऊ,डॉ. अजय कुमार चौबे: विभागाध्यक्ष, अंग्रेज़ी विभाग, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया।डॉ. आशीष कुमार पाठक,अंग्रेज़ी विभाग, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी शामिल होंगे। इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के संयोजक डॉ निधीश कुमार सिंह,विभागाध्यक्ष,अंग्रेजी विभाग, भारतीय महाविद्यालय, फर्रूखाबाद एवं आयोजन सचिव डॉ जितेंद्र डबराल, पत्रकारिता विभाग, सीएसजेएमयू कानपुर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में दीवार गिरने से बालक की मौत:खेलते समय हुआ हादसा, मलबे में दबकर गई जान: परिवार में शोक
    Next Article
    20 संविदा चालक-परिचालक ड्यूटी से अनुपस्थित:बलरामपुर परिवहन निगम ने की कार्रवाई, सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment