Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 संविदा चालक-परिचालक ड्यूटी से अनुपस्थित:बलरामपुर परिवहन निगम ने की कार्रवाई, सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर में परिवहन निगम ने बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे 20 संविदा चालक-परिचालकों को नोटिस जारी किया है। विभाग ने उन्हें तत्काल कार्य पर लौटने का निर्देश दिया है, साथ ही चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में वापस न लौटने पर उनकी सेवा समाप्त की जा सकती है। डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि इन कर्मियों की लंबे समय से अनुपस्थिति के कारण बसों के संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके मद्देनजर यह सख्त कदम उठाया गया है। नोटिस पाने वालों में 12 परिचालक और 8 चालक शामिल हैं। परिचालकों में अंगद यादव, अनिल कुमार शुक्ल, धर्मवीर कश्यप, प्रदीप कुमार पाठक, राम प्रताप, विजय पटेल, विनोद गुप्ता, फूल बदन, साधना मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, रण बहादुर सिंह और राघवराम के नाम हैं। चालकों में राघवेंद्र प्रताप चौधरी, कृपा शंकर तिवारी, मोहन लाल, राकेश कुमार वर्मा, रमा शंकर पाठक, रामेश कुमार वर्मा, चंद्र प्रकाश और रिंकू शामिल हैं। परिवहन निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित कर्मियों ने शीघ्र ड्यूटी नहीं संभाली तो उनके खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार:कला, साहित्य, पत्रकारिता और सिनेमा पर होंगे शोधपरक व्याख्यान, जुटेंगे कई राज्यों के विद्वान
    Next Article
    नोएडा में गैस बिल के नाम पर 21 लाख ठगे:IGL कंपनी का अधिकारी बनकर किया फोन, लिंक भेजा , क्लिक करते ही ट्रांसफर हुए पैसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment