Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा के भटीपुरा में एक महीने से जलभराव:नगर पालिका ने ऑनलाइन निस्तारण का दावा किया

    7 hours ago

    1

    0

    महोबा के भटीपुरा मोहल्ले में पठा तिराहे के पास पिछले एक महीने से गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है। नालियों और सीवर का गंदा पानी रास्ते पर जमा है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका ने इस संबंध में दर्ज ऑनलाइन शिकायत का निस्तारण दिखा दिया है। हालांकि, मौके पर स्थिति जस की तस बनी हुई है, जो प्रशासन के दावों पर सवाल उठाती है। शहर के इस मुख्य रास्ते पर पूरे मोहल्ले की नालियों और सीवर का ओवरफ्लो पानी जमा होकर सड़ांध मार रहा है। रास्ता पूरी तरह कीचड़युक्त हो चुका है, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। मच्छरों के पनपने से मोहल्ले के लोगों में गंभीर बीमारियों का डर सताने लगा है। यह स्थिति नगर पालिका की घोर लापरवाही को दर्शाती है। स्थानीय निवासी मुबीन और तनिष्क ने बताया कि वे कई बार नगर पालिका के चक्कर लगा चुके हैं। उनके अनुसार, कर्मचारी आते हैं, मुआयना करते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। एक बुजुर्ग महिला महमूदा, जो पैरों से लाचार हैं, अपने ही घर के दरवाजे पर भरे पानी को पार नहीं कर पा रही हैं। बीमारी की हालत में भी उन्हें अस्पताल जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू डिजिटल निस्तारण का है। मोहल्ले वासियों ने जब ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, तो विभाग की ओर से रिपोर्ट लगा दी गई कि समस्या का समाधान हो चुका है। जबकि, मौके पर आज भी गंदा पानी भरा हुआ है। अमित, सुमित और शाहआलम समेत दर्जनों मोहल्ले वासियों ने अब इस संबंध में दोबारा शिकायत दर्ज कराई है और जल्द समाधान की मांग की है। उनकी मांग स्पष्ट है कि रास्ते का पक्का निर्माण और पक्की नालियां बनाई जाएं ताकि इस रोज-रोज के नरक से उन्हें छुटकारा मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन शहर हुआ चोक:VVIP चौराहे से हजरतगंज की तरफ भीषण जाम , ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई
    Next Article
    फर्रुखाबाद में व्यापारी ने की आत्महत्या:बरगद के पेड़ से लटका मिला शव, बिजनेस में नुकसान से थे परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment