Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने छोड़ा नवरात्र व्रत:मेरठ में कन्या पूजन में बेटी हुई शामिल, अष्टमी पर 32 महिला बंदियों ने रखा व्रत

    20 hours ago

    1

    0

    मेरठ के चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में सोमवार को दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन किया गया। जेल में अपनी माताओं के साथ रह रहीं चार कन्याओं को भोजन कराया गया, जिसके बाद व्रत रखने वाली महिला बंदियों ने उपवास खोला। नवरात्र के दौरान जेल में बंद 32 महिला बंदियों ने व्रत रखे थे। जेल प्रशासन ने पहले दिन से ही उन्हें नियमानुसार व्रत की सामग्री उपलब्ध कराई थी। सौरभ राजपूत हत्याकांड में फांसी की सजा पाने वाली मुस्कान ने इस बार नवरात्र के व्रत नहीं रखे। उसकी 10 महीने की बेटी पहली बार नवरात्र के दौरान जेल में अपनी मां के साथ रही और कन्या पूजन में शामिल हुई। फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने नहीं रखे व्रत सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत से फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद मुस्कान की धार्मिक गतिविधियों में बदलाव की बात सामने आई है। जेल में पिछले नवरात्र के दौरान वह पूजा-पाठ में शामिल रही थी, लेकिन इस बार उसने न तो व्रत रखा और न ही पहले की तरह पूजा-पाठ किया। यह जेल में मुस्कान के दूसरे नवरात्र हैं। इस बार उसकी 10 महीने की बेटी भी उसके साथ जेल में रही। बच्ची के लिए यह पहला नवरात्र था। वह जेल में अपनी माताओं के साथ रह रहीं चार कन्याओं में शामिल है। कन्या पूजन के बाद महिला बंदियों ने खोला व्रत दुर्गा अष्टमी पर जेल में विधिवत कन्या पूजन किया गया। चारों कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके बाद नवरात्र के व्रत रखने वाली महिला बंदियों ने अपना उपवास पूरा किया। जेल प्रशासन की ओर से व्रत रखने वाली महिलाओं को नियमों के मुताबिक आवश्यक सामग्री दी गई थी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान व्रत रखने वाली महिला बंदियों को नियमानुसार सामग्री उपलब्ध कराई गई। सोमवार को कन्या पूजन कराया गया, जिसमें मुस्कान की बेटी भी शामिल रही। सभी कन्याओं को भोजन कराने के बाद व्रत रखने वाली महिलाओं ने उपवास खोला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में डिजिटल आतिशबाजी के साथ होगा रावण दहन:कहीं आंखों से निकलेंगे अंगारे, कहीं चारों दिशाओं में घूमेगा सिर; छावनी में ड्रोन-लेजर शो
    Next Article
    कछवां में पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने किया ऐलान:बोलीं- राज करने नहीं, बल्कि जनादेश पर काम करूंगी; दशहरा के बाद यूपी का दौरा करेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment