Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फसल चोरी रोकी, दंपति पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी से हमला:महोबा में घायल पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती, दोनों पक्षों से शिकायत

    6 hours ago

    1

    0

    महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में फसल चोरी रोकने पर एक दंपति पर हमला किया गया। आरोप है कि चोरी से फसल काट रही महिला को रोकने पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना पनवाड़ी थाना क्षेत्र के किलहौवा गांव की है। पीड़ित नरेंद्र राजपूत अपनी पत्नी कौशल्या के साथ खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गांव की महिला रोशनी को अपने खेत से जवा की फसल चोरी-छिपे काटते हुए पकड़ लिया। कौशल्या ने जब फसल चोरी का विरोध किया, तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि खेत में हुई कहासुनी के बाद आरोपी महिला रोशनी वहां से चली गई। कुछ देर बाद वह अपने पति और अन्य परिजनों के साथ लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर वापस खेत पर पहुंची। उन्होंने कौशल्या पर हमला कर दिया। जब पति नरेंद्र उसे बचाने आए, तो हमलावरों ने उन पर भी कुल्हाड़ी और डंडों से वार किए। इस हमले में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। पीड़ित दंपति की बेटी सपना के अनुसार, आरोपी पहले भी चोरी से फसल काटते हुए पकड़े गए थे, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी। उस समय आरोपियों ने दोबारा ऐसा न करने का वादा किया था। इस बार पकड़े जाने पर उन्होंने हमला कर दिया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन स्थानीय पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इस पूरे मामले पर पनवाड़ी थाना पुलिस का कहना है कि यह दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला है। पुलिस को दोनों ही तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें मिली हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सच्चाई सामने आने के बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेंहदावल में क्रिकेट विवाद में महिला की मौत:संतकबीर नगर में बच्चों के खेल को लेकर हुई मारपीट, परिवार में कोहराम
    Next Article
    वाराणसी में भाजपा नेता समेत 9 पर F.I.R. का आदेश:न्यायिक कर्मी को घर में घुसकर पीटा, महिलाओं से छेड़छाड़-लूटपाट की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment