Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फुटबॉल मैच के बाद स्टेडियम के बाहर गोलीबारी:एक की मौत, 2 की हालत गंभीर; एक हफ्ते में दूसरी घटना

    3 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम में शनिवार रात फुटबॉल मैच के बाद स्टेडियम में गोलीबारी हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। गोलीबारी लेजियन फील्ड स्टेडियम में स्थानीय समयानुसार रात करीब 7:50 बजे हुई। यह घटना मैजिक सिटी क्लासिक फुटबॉल मैच खत्म होने के कुछ देर बाद हुई। यह एक हफ्ते में फुटबॉल स्टेडियम के पास गोलीबारी की दूसरी घटना है। 6 दिन पहले फ्लोरिडा राज्य के तलहासी में 12 लोग घायल हुए थे। स्टेडियम में टेलगेटिंग रोकी, इलाका खाली करने के निर्देश दिए मैजिक सिटी क्लासिक सबसे बड़ा फुटबॉल मैच मैजिक सिटी क्लासिक मैच अमेरिका का सबसे बड़ा ऐतिहासिक रूप से अश्वेत कॉलेज और यूनिवर्सिटी (HBCU) फुटबॉल मैच है। यह सालाना मैच अलबामा AM यूनिवर्सिटी और अलबामा स्टेट यूनिवर्सिटी के बीच खेला जाता है। इस बार मैच लेजियन फील्ड स्टेडियम में हुआ था। फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर कार घुसी थी 15 दिन पहले कंसास में एक फुटबॉल मैच के दौरान एक कार मैदान में घुस गई थी। इस हादसे में 6 साल के एक बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हुए थे। विचिटा पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया था। अधिकारियों ने बताया था कि कार के अंदर 2 नाबालिग थे। हादसे के बाद कार घटनास्थल पर ही रही। पढ़ें पूरी खबर ------------------------------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडिया ए ने पहली पारी में 346 रन बनाए:जुरेल का शतक, आकाश दीप ने फिफ्टी लगाई; न्यूजीलैंड ए 218/3
    Next Article
    ऋषभ पंत न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर:ट्रेनिंग शुरू की, लेकिन मैच नहीं खेलेंगे; 19 नवंबर से वेलिंगटन टेस्ट में खेलने पर सस्पेंस

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment