Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी गठित:60 कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी, जिला महामंत्री का पदभार सौंपा गया

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस कार्यकारिणी में 60 कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने इस सूची में सभी प्रमुख खेमों और वर्गों को साधने का प्रयास किया है। यह सूची प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सहमति के बाद जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा जारी की गई है। इसमें जिले के लगभग सभी प्रमुख चेहरों को शामिल किया गया है, जिससे फिलहाल गुटबाजी पर विराम लगने की उम्मीद जताई जा रही है। नई कार्यकारिणी में नीरज सिंह, अपर्णा सिंह गौतम, उदय लोधी, रेखा मिश्रा, कुलदीप भदौरिया, पंकज त्रिपाठी और मधुराज विश्वकर्मा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। पुपराज पटेल, पंकज त्रिवेदी और सुशीला मौर्य को जिला महामंत्री का पदभार सौंपा गया है। जिला मंत्री नियुक्त किया अरविंद सिंह, संतोष गुप्ता, ओम प्रकाश पाल, रेखा पासवान, विमलेश पाण्डेय, सुधीर मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह और सुनीता गुप्ता को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। राज बहादुर पासवान कोषाध्यक्ष जबकि अखिलेश कुमार, सुमित द्विवेदी और उमेश गुप्ता सह-कोषाध्यक्ष होंगे। ओम मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव और नीरज गुप्ता कार्यालय मंत्री की भूमिका निभाएंगे। मीडिया टीम में प्रवीण सिंह, शिवाकांत तिवारी, गौरव शुक्ला और प्रभुन तिवारी को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। शरद श्रीवास्तव सोशल मीडिया/आईटी का कार्यभार संभालेंगे। कार्यकारिणी में डॉ. शिवप्रसाद त्रिपाठी, शैलेन्द्र रघुवंशी, दुर्गाशंकर गुप्ता, रामप्रताप सिंह गौतम, ओम मिश्रा, मुन्‍नालाल सोनकर, कमलेश योगी, डॉ. विकास द्विवेदी, पुष्पा पासवान, ज्ञानेंद्र सचान, अरविंद बाजपेयी, शुभम परिहार, अर्चना सिंह, नीशू तिवारी, मनोजनी दीक्षित, मधु गुप्ता, संगीता तिवारी, नीलम ज्योति निषाद, रन्नो गुप्ता, उषा द्विवेदी, प्रतिनिधित्व देने का प्रयास अर्चना त्रिपाठी और ज्योति प्रवीन सहित कई अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है। पार्टी ने महिला, पिछड़ा और युवा सहित सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। इसे आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए एक राजनीतिक संतुलन बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में महिला की संदिग्ध मौत:मायके ने पति पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    हमीरपुर के युवक की गाजियाबाद में मौत:परिजनों ने दोस्त पर छत से फेंकने का आरोप लगाया, CCTV फुटेज आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment