Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर के आकाश ने UPSC-CDS में हासिल की 31वीं रैंक:बने लेफ्टिनेंट, चेन्नई में पासआउट परेड; बेटे को सेना की वर्दी में देख भावुक हुए माता-पिता

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर के खागा नगर के आकाश बाजपेयी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा में देशभर में 31वीं रैंक हासिल कर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया है। शनिवार को चेन्नई में हुई पासआउट परेड में आकाश ने सैन्य वर्दी पहनकर अपने सैन्य करियर की शुरुआत की। बेटे को वर्दी में मार्च पास्ट करते देखकर उनके माता-पिता भावुक हो उठे। आकाश व्यवसायी भानू बाजपेयी के बेटे हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई खागा नगर के एक निजी स्कूल से की और इसके बाद लखनऊ के स्कूल से आगे की शिक्षा पूरी की। वर्ष 2025 में उन्होंने UPSC-CDS परीक्षा पास की और ऑल इंडिया 31वीं रैंक हासिल की। चयन के बाद आकाश ने चेन्नई स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) में करीब 11 महीने का सैन्य प्रशिक्षण पूरा किया। प्रशिक्षण के बाद शनिवार को पासआउट परेड में वह बतौर लेफ्टिनेंट सेना का हिस्सा बने। बेटे को वर्दी में देख भावुक हुए माता-पिता पासआउट परेड में शामिल होने के लिए आकाश के माता-पिता कुछ दिन पहले ही चेन्नई पहुंच गए थे। परेड के दौरान जब उन्होंने अपने बेटे को सेना की वर्दी में मार्च पास्ट करते देखा तो भावुक हो गए। परिवार के लिए यह पल गर्व और खुशी से भरा रहा। खागा में बधाइयों का दौर, घर पहुंचने पर होगा स्वागत आकाश के लेफ्टिनेंट बनने की खबर खागा नगर पहुंचते ही खुशी का माहौल बन गया। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। व्यापार मंडल के प्रकाश पांडेय, नीरज अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण पांडेय और मुन्ना राइन समेत नगरवासियों व शुभचिंतकों ने परिवार से मिलकर और फोन पर बधाई दी। व्यापारी नेता प्रकाश पांडेय ने रविवार सुबह फोन पर बताया कि आकाश के परिवार के साथ खागा लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। नगरवासियों ने उनके उज्ज्वल सैन्य भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में एटीएम लूट के 3 बदमाश गिरफ्तार:कंकरखेड़ा पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, 15 हजार रुपये बरामद
    Next Article
    पीलीभीत में रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला:जेब से टूटा मोबाइल और बाइक की चाबी मिली; झाड़ियों में खड़ी थी बाइक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment