Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में 3 ट्रक आपस में भिडे़:दो चालक घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    8 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में नेशनल हाईवे 2 पर तीन ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव के ओवरब्रिज पर हुई इस दुर्घटना में दो ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, ओवरब्रिज पर आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके पीछे आ रहा दूसरा ट्रक उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूसरा ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चला गया और वहां एक अन्य टैंकर ट्रक से जा भिड़ा। घायल चालकों की पहचान पंजाब प्रांत के अंबाला निवासी 52 वर्षीय भूप सिंह और राजस्थान के अलवर निवासी 28 वर्षीय माहुन खान के रूप में हुई है। भूप सिंह अपने ट्रक में ल्यूमिनस की बैटरी लेकर अंबाला से रांची जा रहे थे, जबकि माहुन खान कोटा से मार्बल लादकर कोलकाता की ओर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस की मदद से ईएमटी अनिल कुमार और पायलट प्रमोद के साथ दोनों घायल चालकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में SSP-ASP ने फ्लैगमार्च किया:होली से पहले सुरक्षा का जायजा लिया, शांति की अपील
    Next Article
    फर्जी दस्तावेजों से नेपाल से घुसपैठ का प्रयास विफल:बलरामपुर सीमा पर एक नेपाली युवक गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment