Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी दस्तावेजों से नेपाल से घुसपैठ का प्रयास विफल:बलरामपुर सीमा पर एक नेपाली युवक गिरफ्तार

    10 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे नेपाल में घुसपैठ का प्रयास कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आगामी त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोयलाबास बॉर्डर पर की गई। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, कोयलाबास बॉर्डर पर तैनात 9वीं वाहिनी एसएसबी की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को रोका। पूछताछ और दस्तावेजों की गहन जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी फर्जी कागजात के जरिए नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा बलों की सतर्कता से उसका यह प्रयास विफल हो गया। इस मामले में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुंदर के.सी. पुत्र प्रेम बहादुर के रूप में हुई है, जो नेपाल राष्ट्र के जिला गुलमी, थाना पुरुकोतदा, अंगलुंग का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय, बलरामपुर के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया है। त्योहारों से पहले सीमा पार से किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध आवाजाही को रोकने के लिए पुलिस और एसएसबी पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर चेकिंग और भी तेज की जाएगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तारी टीम में सहायक उपनिरीक्षक रंजीत नाथ (9वीं वाहिनी एसएसबी कोयलाबास), उपनिरीक्षक महेंद्र नाथ सिंह (थाना कोतवाली जरवा), एचसी अभिजीत टुले, कांस्टेबल सोभित शुक्ला, सीबू टी. (सभी 9वीं वाहिनी एसएसबी), प्रेम चंद्र और कांस्टेबल अखिलेश गौतम (थाना कोतवाली जरवा) शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में 3 ट्रक आपस में भिडे़:दो चालक घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
    Next Article
    शाहजहांपुर में लाट साहब जुलूस का रिहर्सल:पुलिस ने रस्सी का घेरा बनाकर आयोजकों की जीप चलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment