Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में 72 घंटे में सिर्फ 9 घंटे बिजली:गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने बहुआ पावर हाउस घेरा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    15 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले के बहुआ स्थित बिजली उपकेंद्र में सोमवार को बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। बीते 72 घंटों में केवल नौ घंटे बिजली मिलने का आरोप लगाते हुए गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने सोमवार के दिन शाम करीब 6 बजे बहुआ पावर हाउस का घेराव किया। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान हेमलता पटेल ने अधीक्षण अभियंता (SE) को फोन पर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से बच्चे, बुजुर्ग और आम उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली न मिलने से किसानों की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। पटेल ने आरोप लगाया कि थोड़ी देर आपूर्ति के बाद 33 हजार वोल्ट लाइन में फॉल्ट का हवाला देकर कई-कई घंटे बिजली बंद कर दी जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो फतेहपुर स्थित जिला बिजली मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। तारों को बदलने की कार्रवाई जल्द कराई जाएगी अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बहुआ पावर हाउस पर अत्यधिक लोड को कम करने के लिए राधानगर बिजली केंद्र से कुछ फीडरों को संबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दरवेशबाद लाइन के जर्जर तारों को बदलने की कार्रवाई जल्द कराई जाएगी और एक घंटे के भीतर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता ने जूनियर इंजीनियर (JE) को बहुआ उपकेंद्र में रहकर व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश भी दिए। बहुआ उपकेंद्र से ललौली, बड़ा गांव, थवई, पथरी, दतौली, बहुआ टाउन, शाह, पखरौली और मुत्तौर समेत कई फीडरों से लगभग 56 से 60 गांवों के करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। प्रदर्शनकारियों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेता के घर 22 करोड़ का हाउस टैक्स नोटिस:सहारनपुर में 12 करोड़ का जलकर भी जोड़ा, बोले- मकान की कीमत ही 4 करोड़; कोर्ट जाएंगे
    Next Article
    खुन खुन कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन:छात्राओं की फिटनेस और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment