Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:शादी से लौटते समय हादसा, कपड़ा फैक्ट्री में करता था काम

    5 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जनपद में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक बृजेश उर्फ सौरभ की मौत हो गई। यह घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे जाफरगंज थाना क्षेत्र के जोनिहा-अमौली रोड पर इटरा मोड़ के पास हुई। रात में गश्त कर रही पुलिस ने बृजेश को सड़क पर पड़ा देखा। जीवित होने की उम्मीद में उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृजेश कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के सिरसा गांव का निवासी था। वह फतेहपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में अपने मामा की बेटी की शादी में शामिल होने आया था। शादी समारोह के बाद वह रात में बाइक से वापस लौट रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। बृजेश सूरत में एक कपड़ा फैक्ट्री में निजी नौकरी करता था और अपने परिवार का मुख्य सहारा था। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन बुधवार-गुरुवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। मृतक का छोटा भाई अंकित है। परिवार के सभी सदस्य इस घटना से सदमे में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में आज से संस्कृत बोर्ड परीक्षा शुरू:4 केंद्रों पर 902 परीक्षार्थी दो पालियों में होंगे शामिल
    Next Article
    मदनी बोले-क्या 20 करोड़ मुसलमानों को हिंदू बना दोगे?:RSS प्रमुख के बयान पर पलटवार कर कहा-नफरत की आग में झुलसेगा देश, मुसलमानों को मिटाने वाले खुद मिट गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment