Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में आज से संस्कृत बोर्ड परीक्षा शुरू:4 केंद्रों पर 902 परीक्षार्थी दो पालियों में होंगे शामिल

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ में गुरुवार से उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा शुरू हो रही है। यह परीक्षा चार केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 902 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं और सचल दस्ते का भी गठन किया गया है। एक दिन पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद की यह परीक्षा 19 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए केंद्रों पर 50 प्रतिशत बाहरी कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। यूपी बोर्ड की तर्ज पर इस बार संस्कृत बोर्ड के परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ वॉयस रिकॉर्डर की भी व्यवस्था रहेगी ताकि परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल न हो सके। इस बार संस्कृत बोर्ड की परीक्षा पर मजिस्ट्रेट की भी निगरानी रहेगी। सचल दल भी परीक्षा के दौरान लगातार निगरानी करेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। डीआईओएस कार्यालय से सभी परीक्षा केंद्रों पर कॉपी-पेपर उपलब्ध करा दिए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। बुधवार शाम को परीक्षा के लिए डेस्क स्लिप भी लगा दी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनुज शर्मा अध्यक्ष, परवेज आलम महामंत्री चुने गए:मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में कांटे की टक्कर के बाद जीत
    Next Article
    फतेहपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:शादी से लौटते समय हादसा, कपड़ा फैक्ट्री में करता था काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment