Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे:पुलिस लाइन में DM-SSP ने परिवार के साथ की महाआरती; मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    5 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की आधी रात 12 बजते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ‘जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी’ के जयकारे गूंज उठे। मंदिरों और घरों में आरती के साथ बाल गोपाल का जन्मोत्सव मनाया गया। भक्तों ने केक काटकर कान्हा का स्वागत किया और प्रसाद बांटा। जन्माष्टमी का मुख्य आयोजन पुलिस लाइन और 12वीं वाहिनी पीएसी परिसर में हुआ। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने परिवार के साथ भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती की। वहीं, पीएसी परिसर स्थित राधा जानकी मंदिर में आकर्षक झांकियां और रंग-बिरंगी बिजली की सजावट की गई। इन्हें देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। शहर के तामेश्वर मंदिर, बांके बिहारी मंदिर और अयोध्या कुटी के साथ बिंदकी तहसील के कैलाश मंदिर और बहुआ कस्बे के बांके बिहारी मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना हुई। कान्हा के जन्म के बाद भक्तों ने केक काटा। माखन-मिश्री और धनिया की पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया। थानों में भजन-कीर्तन, घरों में हुआ अभिषेक जिले के सभी थानों और पुलिस चौकियों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। यहां भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं और वहां आने वाले लोगों को प्रसाद बांटा गया। घरों में भी महिलाओं ने व्रत रखकर बाल गोपाल का दूध, दही और गंगाजल से अभिषेक किया। रात 12 बजे शंख, घड़ियाल और सोहर गीतों के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्म के साथ ही पूरा जिला भक्तिमय माहौल में डूब गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में गंगा का कटान अब बांध तक पहुंचा:पथरामई में बांध से सटकर बह रही नदी, कमजोर हिस्से पर ईंटों का फर्श बिछाकर बचाव शुरू
    Next Article
    सोनभद्र में रिहंद बांध का जलस्तर 871.8 फीट पहुंचा:कैचमेंट में बारिश थमने से इनफ्लो घटा, एक फाटक से छोड़ा जा रहा पानी; 6 टरबाइन चालू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment