Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत:5 महीने पहले SI की नौकरी छोड़कर बैंकिंग सेक्टर में आए थे, पत्नी टीचर

    3 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में सड़क हादसे में बैंक के कैशियर की मौत हो गई। बैंक में काम खत्म कर वो बाइक से निकले थे, तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर कानपुर के रीजेंसी अस्पताल चले गए। जहां देर रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 22 किमी दूर हुसैनगंज थाना क्षेत्र में मथैयापुर मोड़ के पास मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे हुआ। कैशियर की पहचान अविनाश कुमार (41) के रूप में हुई हैद्ध। उन्होंने 5 महीने पहले पुलिस में SI (सब इंस्पेक्टर) की नौकरी छोड़कर बैंकिंग सेक्टर में ज्वाइनिंग की थी। अब समझिए पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर बिंदकी थाना क्षेत्र के नाथू खेड़ा गांव के रहने वाले अविनाश कुमार उमराव गांव से निकलकर बिंदकी कस्बे में नई कॉलोनी में अपने मकान में शिफ्ट हो गए थे। पिता का नाम राम नारायण वर्मा है। वो पूर्व अध्यापक रहे हैं। जबकि उनकी मां प्रेमवती एएनएम के पद से सेवानिवृत्त हैं। अविनाश की शादी 2018 में रेनू के साथ हुई थी। रेनू मलवां ब्लॉक में सरकारी टीचर के पद पर तैनात हैं। उनकी दो बच्चे हैं। बेटी आरोही (6) और बेटा अक्षांश (5) है। 2020 में सेना से रिटायर हुए, फिर बने दरोगा अविनाश भारतीय नौसेना में सेवा देने के बाद वर्ष 2020 में रिटायर हुए थे। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (यूपीएसआई) भर्ती परीक्षा-2022 में सफलता हासिल की और अयोध्या जिले में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हो गए। अयोध्या में दरोगा के पद से रिजाइन कर बैंक में आए अयोध्या में करीब तीन वर्ष तक सब-इंस्पेक्टर के रूप में सेवा देने के दौरान वो बैंक की परीक्षा देते रहे। जिसके चलते उनका चयन इंडियन बैंक में क्लर्क के पद पर हो गया। अपने जिले में जॉब करने के लिए अविनाश ने 28 जून को सब-इंस्पेक्टर के पद से त्यागपत्र दे दिया और शहर से करीब 35 किमी दूर छिवलहा स्थित इंडियन बैंक शाखा में क्लर्क के पद पर नई जॉइनिंग ली थी। वो अपने घर से करीब 60 किमी दूर रोज बैंक जाते थे। मैनेजर को राहगीर ने हादसे की सूचना दी बैंक मैनेजर आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को अविनाश शाम पांच बजे के बाद बाइक से बैंक से निकले थे। 6:48 बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली। फोन करने वाले व्यक्ति से उन्होंने एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा था। उसने बताया था कि हादसे के बाद वो कई घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे। इसके बाद मैं उन्हें लेकर हुसैनगंज सीएचसी पहुंचा और वहां से मेडिकल कॉलेज ले गया। तब तक उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए थे। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें लेकर कानपुर रिजेंसी ले गए थे। रिश्तेदार बोले- पढ़ाई लिखाई में बहुत होशियार थे रिश्तेदार प्रवीण कुमार ने बताया- अवनीश कुमार पढ़ाई लिखाई में बहुत होशियार थे। सेना से रिटायर होने के बाद SI बन गए थे। लेकिन उनका सपना था कि जॉब अपने शहर में करनी है। जिसके चलते बैंकिंग सेवा में आ गए थे। वो रोज की तरह बाइक से ही बैंक से ड्यूटी करके वापस आ रहे थे। तभी हादसा हो गया। अविनाश की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी रोते रोते बेहोश हो जा रही ही हैं। बिलख रहे छोटे बच्चों को रिश्तेदरों ने संभाला। ------ ये खबर भी पढ़ें PNB से 10-करोड़ फ्रॉड करने वाली महिला बैंककर्मी गिरफ्तार:CBI ने दोस्त को भी पकड़ा, नोएडा में अफसरों के लॉगिन यूज किए ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक में खातों से 10.24 करोड़ रुपए गायब करने के मामले में CBI ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें बैंक की महिला ऑफिस असिस्टेंट दीपांशी और उसका निजी सहयोगी आशुतोष कुमार पाठक शामिल है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति:7 घंटे बाद परिवार को मिली जानकारी, आरोपी ने ससुर को फोन कर खुद ही बताया
    Next Article
    वाराणसी की हवा बिगड़ी, AQI पहुंचा 132:येलो जोन में पहुंचा शहर, भेलूपुर में सबसे ज्यादा प्रदूषण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment