Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति:7 घंटे बाद परिवार को मिली जानकारी, आरोपी ने ससुर को फोन कर खुद ही बताया

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी के रसूलपुर मोहल्ले में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला के पति पर ही हत्या का आरोप लगा है। घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। करीब सात घंटे बाद परिवार को घटना की जानकारी मिली। पिता को फोन कर बताई हत्या की बात पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे की है। सीमा के पिता धर्मेश ने बताया कि रात में संदीप ने उन्हें फोन किया था। उसने पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात कही और सीमा की हत्या करने की जानकारी दी। संदीप ने बताया कि शव घर के बीच वाले कमरे में पड़ा है। इसके बाद वह घर पर ताला लगाकर चला गया। करीब सात घंटे बाद धर्मेश घर पहुंचे तो बाहर ताला लगा मिला। इसके बाद सभासद के पति बृजेश ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एएसपी विवेक तिवारी और सीओ सिटी आफताब आलम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों के बयान दर्ज किए। 10 साल पहले की थी कोर्ट मैरिज धर्मेश के मुताबिक, सीमा और संदीप की शादी करीब 10 साल पहले कोर्ट मैरिज से हुई थी। संदीप ऑटो चलाता था और दोनों काम के सिलसिले में लखनऊ आते-जाते थे। कुछ दिन पहले विवाद होने के बाद सीमा मायके चली गई थी, लेकिन कुछ दिन बाद वह संदीप के पास लौट आई थी। संदीप की मां ने बताया कि बेटे ने अपनी मर्जी से सीमा से कोर्ट मैरिज की थी। उनके मुताबिक, सीमा से आए दिन विवाद होने के कारण परिवार ने संदीप से दूरी बना ली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि संदीप की गैरमौजूदगी में एक बाहरी व्यक्ति उसके घर आता-जाता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बेटी के घर पर होने की भी जांच दंपती की 8 साल की बेटी सिद्धि अक्सर पास में रहने वाली अपनी दादी सुनीता के घर रहती थी। घटना के समय वह घर पर थी या नहीं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। संदीप के सौतेले बड़े भाई वीरेंद्र ने बताया कि उन्हें पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद की जानकारी नहीं थी। हालांकि, कुछ दिन पहले उनका संदीप से विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद थी। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह, वारदात के समय की परिस्थितियों और आरोपी पति के फरार होने के पहलुओं की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में शॉपिंग करने गए परिवार की बाइक चोरी:वी मार्ट के बाहर खड़ी स्प्लेंडर का लॉक तोड़कर ले गया बाइक
    Next Article
    फतेहपुर में सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत:5 महीने पहले SI की नौकरी छोड़कर बैंकिंग सेक्टर में आए थे, पत्नी टीचर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment