Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में ट्रक-बाइक का टक्कर में एक की मौत:साथी गंभीर घायल, आरोपी ट्रक चालक फरार

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्ला होटल के पास प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुई, जब एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हिम्मतपुर थाना बकेवर निवासी अजय कोरी (26) पुत्र विनोद और जनार्दन पटेल (50) पुत्र संकटा प्रसाद अपनी बाइक से फतेहपुर जा रहे थे। वहीं एक होटल के पास नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों अनियंत्रित होकर गिर गए। आसपास के राहगीरों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने अजय कोरी को मृत घोषित कर दिया। जनार्दन पटेल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फतेहपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक अजय कोरी अपने भाइयों में सबसे बड़े थे। वह मुंबई में अपना नमकीन बनाने का कारखाना चलाते थे। घटना की सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। सपा नेता नरेश कोरी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौन है गैंगस्टर रवि काना, जरायम की दुनिया का नया बादशाह? जानें माफिया और उसकी करोड़पति गर्लफ्रेंड की अनकही कहानी
    Next Article
    चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों का प्रदर्शन:सामाजिक सुरक्षा और स्थायी समायोजन की मांग, बैटरी चालित वाहनों पर नियम लागू करे सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment