Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    FIR में आरोपी पिता का नाम बाद में जोड़ा:बुलंदशहर में हर्ष फायरिंग का मामला, 8 वर्षीय बच्चा कोमा में, पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल

    6 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में 19 फरवरी को एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में एफआईआर दर्ज करते समय केवल 16 वर्षीय किशोर को आरोपी बनाया था। जब इसका विरोध किया तो पुलिस द्वारा उसके पिता रोबिन वर्मा उर्फ रिंकू का नाम बाद में पेन से जोड़ा गया। इस घटना में 8 वर्षीय बच्चा रेयांश सोनी गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में है। यह घटना 19 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे नगर की सुनारों वाली गली में रोबिन वर्मा उर्फ रिंकू के घर शादी समारोह के दौरान हुई। रस्म के बीच ढोल-नगाड़ों की आवाज में किशोर को उसके पिता ने लाइसेंसी पिस्टल थमा दी, जिसके बाद उसने कई राउंड फायरिंग की। चेतावनी के बावजूद फायरिंग जारी रही और एक गोली पास खड़े 8 वर्षीय रेयांश सोनी के जबड़े को चीरते हुए सिर में जा लगी। गंभीर रूप से घायल रेयांश को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे नोएडा के फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका ऑपरेशन किया गया, लेकिन वह अब भी कोमा में है और वेंटिलेटर पर जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित पिता का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में आरोपी के पिता को बचाने की कोशिश की और उसे शादी निपटाने का समय भी दिया। ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज एफआईआर में केवल किशोर का नाम था। हालांकि, पीड़ित पक्ष के विरोध के बाद पुलिस ने एफआईआर में पेन से पिता रिंकू का नाम जोड़ा। इस मामले को लेकर इलाके में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई की जाती तो ऐसी लापरवाही सामने नहीं आती। पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच, आरोपी के हथियार का लाइसेंस रद्द करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि गलती से आरोपी के पिता का नाम एफआईआर में छूट गया था, जिसे बाद में शामिल कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली से पहले शराब दुकानों की चेकिंग शुरू:फिरोजाबाद में आबकारी विभाग ने दिए सख्त निर्देश, DM के आदेश पर कार्रवाई
    Next Article
    संत निरंकारी मिशन ने 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन' अभियान चलाया:बलरामपुर के राप्ती घाट पर की सफाई, छात्रों ने भी किया श्रमदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment