Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Florida में Maria Elvira Salazar ने जीता चुनाव, चौथी बार पहुंचीं प्रतिनिधि सभा

    2 hours ago

    4

    0

    रिपब्लिकन पार्टी की नेता मारिया एलविरा सालाजार ने मंगलवार को अमेरिका में फ्लोरिडा के 27वें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एलियट रोड्रिगेज को हराकर प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत लिया। पूर्व पत्रकार सालाजार ने आव्रजन को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त नीति से खुद को अलग करते हुए लगातार चौथी बार जीत हासिल की। उन्होंने चुनाव प्रचार के एक वीडियो में कहा था कि जिन हिस्पैनिक मतदाताओं ने ट्रंप को चुनाव जिताने में मदद की थी, वे अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।हिस्पैनिक उन लोगों को कहा जाता है जिनकी पारिवारिक या सांस्कृतिक जड़ें स्पेन अथवा स्पेनिश भाषी लैटिन अमेरिकी देशों से जुड़ी हैं। रोड्रिगेज भी पूर्व पत्रकार हैं और मियामी में सीबीएस से संबद्ध एक टेलीविजन चैनल में समाचार प्रस्तोता रह चुके हैं। उन्होंने भी राष्ट्रपति की आव्रजन नीति की आलोचना करते हुए इसे अमानवीय बताया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रिटेन के RAF Fairford बेस पर हमले की साजिश, अमेरिका में तीन लोगों पर आरोप
    Next Article
    Donald Trump के समर्थन के बाद Pete Hegseth के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव US House में गिरा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment