Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    France में भारतीय Rohan Rane पर ऑनलाइन बाल यौन शोषण के गंभीर आरोपों में मुकदमा शुरू

    12 hours ago

    1

    0

    पेरिस, छह अक्टूबर फ्रांस में एक भारतीय युवक पर ऐसे ऑनलाइन गिरोह के संचालन के आरोप में मुकदमा शुरू किया गया है, जो कम उम्र की लड़कियों को यौन गतिविधियों में शामिल होने और खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए मजबूर करता था। सरकारी प्रसारक ‘फ्रांस24’ की खबर के मुताबिक, 29 वर्षीय रोहन राणे के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई सोमवार को पेरिस की एक विशेष आपराधिक अदालत में बंद कमरे में शुरू की गई। खबर के अनुसार, रोहन एंटीबेस के एक बिजनेस स्कूल से पढ़ाई करने के लिए फ्रांस पहुंचा था और बाद में उसने फिटनेस कोच का पेशा अपना लिया।खबर में कहा गया है कि रोहन को नाबालिगों के खिलाफ बर्बर कृत्य, संगठित जबरन वसूली और बाल यौन शोषण सामग्री के वितरण सहित कई आरोपों में साल 2021 में गिरफ्तार किया गया था। इसमें कहा गया है कि मुकदमे की सुनवाई शुक्रवार तक पूरी होने की संभावना है और दोषी पाए जाने पर रोहन को उम्रकैद की सजा हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Russia-Ukraine युद्ध रोकेगा भारत, आ गया जयशंकर का जवाब
    Next Article
    सबसे बड़ा खिलाड़ी तो अपना भारत निकला, इराक से मिला क्रूड ऑयल का जैकपॉट, इधर यूरोप को डीजल बेचकर कमाया बंपर मुनाफा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment