Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गो प्रविष्ठा धर्मयुद्ध का ऐलान:11 मार्च को लखनऊ में शंखनाद, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से कहा गया-30 दिन बीत गए

    2 hours ago

    1

    0

    ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ‘गो प्रविष्ठा धर्मयुद्ध’ का शंखनाद करने की घोषणा की है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक 30 दिनों की समय-सीमा पूरी होने के बाद 11 मार्च को लखनऊ में धर्मयुद्ध की औपचारिक घोषणा की जाएगी। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने समर्थकों से 11 मार्च को लखनऊ पहुंचकर आंदोलन में सहभागिता की अपील की है। 30 दिन की अवधि के बाद बड़ा निर्णय प्रेस नोट में कहा गया है कि स्वयं को ‘असली हिंदू’ के रूप में प्रस्तुत करने वालों को गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गो-आधारित नीतियों को लागू करने के लिए 30 दिन का समय दिया गया था। इस अवधि में संतोषजनक प्रगति न होने का दावा करते हुए शंकराचार्य ने अब धर्मयुद्ध के शंखनाद का निर्णय लिया है। विज्ञप्ति में गोमांस निर्यात, गोवंश की सुरक्षा और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में सख्त प्रतिबंध लागू करने की मांग दोहराई गई है। इसे ‘पंचसूत्रीय मांगपत्र’ से जोड़ा गया है, जिस पर सरकार की चुप्पी को लेकर नाराजगी जताई गई है। वाराणसी में प्रेस वार्ता, लखनऊ में घोषणा बताया गया है कि वाराणसी में प्रेस वार्ता के माध्यम से इस आंदोलन की रूपरेखा स्पष्ट की गई। 11 मार्च को लखनऊ में शंखनाद कार्यक्रम आयोजित कर आगे की रणनीति सार्वजनिक की जाएगी। आयोजन स्थल और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी शीघ्र साझा किए जाने की बात कही गई है। अहिंसक और वैचारिक संघर्ष का दावा विज्ञप्ति में इस प्रस्तावित ‘धर्मयुद्ध’ को अहिंसक और वैचारिक बताया गया है। कहा गया है कि यह आंदोलन गो-संरक्षण और धार्मिक आस्था से जुड़े मुद्दों पर जनजागरण के उद्देश्य से चलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में कहीं फूल तो कहीं बरस रहा गुलाल:प लोक गीतों पर झूमे लोग, शहर भर में आयोजित हो रहे होली मिलन समारोह
    Next Article
    कानपुर के शिवम पाल का गोल्डन शॉट:MP के खिलाड़ी को 3-0 से हराकर बने नेशनल चैंपियन; TSH के होनहार ने फिर रचा इतिहास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment