Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के शिवम पाल का गोल्डन शॉट:MP के खिलाड़ी को 3-0 से हराकर बने नेशनल चैंपियन; TSH के होनहार ने फिर रचा इतिहास

    2 hours ago

    1

    0

    शहर के होनहार खिलाड़ी शिवम पाल ने एक बार फिर अपनी अद्भुत प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कानपुर का नाम रोशन किया है। मध्य प्रदेश में आयोजित 'यूटीटी पैरा सीनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025-26' के क्लास-7 वर्ग में शिवम ने राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में शिवम का प्रदर्शन इतना घातक रहा कि उन्होंने विपक्षी खिलाड़ी को संभलने तक का मौका नहीं दिया और सीधे सेटों में 3-0 से धमाकेदार जीत दर्ज की। आत्मविश्वास और सटीक शॉट्स का दिखा जादू पूरे टूर्नामेंट के दौरान शिवम का आत्मविश्वास और उनकी तेज रफ्तार खेल शैली चर्चा का विषय रही। फाइनल मैच में उन्होंने अपनी सर्विस और सटीक शॉट्स के दम पर मेजबान मध्य प्रदेश के खिलाड़ी को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। खेल प्रेमियों का कहना है कि शिवम की यह जीत उनके कठिन परिश्रम और खेल के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। कोच का मार्गदर्शन और टीएसएच की मेहनत लाई रंग शिवम की इस बड़ी उपलब्धि के पीछे 'द स्पोर्ट्स हब' (TSH) के कोच का विशेष मार्गदर्शन और रणनीतिक तैयारी रही है। टीएसएच के कोर्ट पर कोच के निर्देशन में किए गए निरंतर अभ्यास ने ही उन्हें इस राष्ट्रीय मुकाम तक पहुंचाया है। शिवम की इस जीत को टीएसएच प्रबंधन ने संस्थान के लिए बड़े गर्व और सम्मान का क्षण बताया है। यह सफलता केवल शिवम की व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि कानपुर के खेल जगत के लिए एक नई उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी जमा चुके हैं धाक शिवम पाल की फॉर्म इन दिनों सातवें आसमान पर है। नेशनल चैंपियन बनने से पहले, बीते 18 फरवरी को उन्होंने सात समंदर पार ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट शहर में भी तिरंगा लहराया था। वहां आयोजित 'आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर गोल्ड कोस्ट 2026' प्रतियोगिता में शिवम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई थी। उन्होंने उस स्पर्धा में मिश्रित युगल वर्ग में रजत पदक और पुरुष युगल वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारतीय पैरा खेल जगत में तहलका मचा दिया था। शिवम की इन एक के बाद एक मिल रही सफलताओं ने यह साबित कर दिया है कि यदि हौसला बुलंद हो, तो कोई भी बाधा आपको इतिहास रचने से नहीं रोक सकती। अब शहर के खेल प्रेमियों को उनके कानपुर लौटने का बेसब्री से इंतजार है ताकि इस चैंपियन खिलाड़ी का भव्य स्वागत किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गो प्रविष्ठा धर्मयुद्ध का ऐलान:11 मार्च को लखनऊ में शंखनाद, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से कहा गया-30 दिन बीत गए
    Next Article
    सुल्तानपुर में इंटर की छात्रा ने कुएं में लगाई छलांग:एक घंटे रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला, अस्पताल में हुई मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment