Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा के 151 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा:सभी केंद्रों पर विशेष निगरानी, UPSTF और LIU की भी नजर

    4 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के 151 परीक्षा केंद्रों पर आज यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा आयोजित की गई। द्वितीय पाली में आयोजित इस परीक्षा में कुल 45,618 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा केंद्रों पर बालिकाओं की महिला अध्यापिकाओं द्वारा और बालकों की पुरुष अध्यापकों द्वारा सघन तलाशी ली जा रही है। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और आधार कार्ड के अतिरिक्त कोई अन्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है। दोपहर 2:30 बजे तक परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। अंग्रेजी की परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। गोंडा जिले को अतिसंवेदनशील श्रेणी में घोषित किया गया है, जिसके चलते तलाशी और सुरक्षा व्यवस्था और भी पुख्ता की गई है। नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 151 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 4 जोनल मजिस्ट्रेट, 151 केंद्र व्यवस्थापक, 151 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और 4,700 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन ने गोंडा के 14 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और तीन को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा है। इन केंद्रों पर जिला प्रशासन के साथ-साथ यूपी एसटीएफ और स्थानीय एलआईयू विभाग भी विशेष नजर रख रहा है। इस बार परीक्षा ड्यूटी में लगे 4,700 कक्ष निरीक्षकों को पहली बार क्यूआर कोड वाले परिचय पत्र जारी किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए जिला स्तरीय सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों को SP-ASP के निर्देश:आगामी इनडोर-आउटडोर परीक्षाओं की तैयारी पर जोर, लापरवाही न हो
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में टेम्पो-मैजिक की भिड़ंत:बुजुर्ग की मौत, महिला का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment