Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा के रेस्टोरेंट में बिल को लेकर मारपीट:जन्मदिन मनाने आए युवक पर रॉड से हमला, धक्का देकर नीचे गिराया

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के एक रेस्टोरेंट में जन्मदिन मनाने आए युवक के साथ बिल को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात 12 हुई इस घटना में युवक के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, अनमोल शुक्ला अपने दोस्तों के साथ पोर्टरगंज स्थित एमओसी रेस्टोरेंट में जन्मदिन मनाने गए थे। बिल मांगने पर रेस्टोरेंट स्टाफ ने कथित तौर पर उन्हें गलत बिल दिया। जब अनमोल और उनके दोस्तों ने इसका विरोध किया, तो रेस्टोरेंट स्टाफ ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद रेस्टोरेंट स्टाफ ने सड़क पर अनमोल और उनके साथियों के साथ रॉड से मारपीट की है। इस हमले में अनमोल शुक्ला के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत करने पहुंचे अनमोल के परिवार और दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग रेस्टोरेंट से लेकर सड़क तक विवाद और गाली-गलौज करते दिख रहे हैं। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि अनमोल शुक्ला ने तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने जन्मदिन मनाने के दौरान बिल विवाद को लेकर मारपीट का आरोप लगाया है। 3 तस्वीरें देखिए- पुलिस अनमोल शुक्ला के प्रार्थना पत्र के आधार पर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी लगी हुई थी जाम की स्थिति भी हो गई थी जिसे भी पुलिस ने रात में ही खुलवा दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़:हाथरस के मंदिरों में भक्तों ने पूरे वेद विधान के साथ की पूजा अर्चना, लगे जयकारे
    Next Article
    लखनऊ में लगातार दूसरे दिन सुबह से बारिश:इस सीजन एक दिन में रिकॉर्ड 40.9 मिमी बरसे बादल, अगले 3 दिन येलो अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment