Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 20 घंटे से धरने पर छात्रसंघ पदाधिकारी:10 सूत्रीय मांगों पर अड़े, 2 मजिस्ट्रेट लौटे; डीएम से मांगा लिखित आश्वासन

    11 hours ago

    1

    0

    गोंडा के रूपईडीह ब्लॉक परिसर में छात्र नेता अंकित शुक्ला छात्रसंघ के बैनर तले पिछले 20 घंटे से धरने पर बैठे हैं। मंगलवार दोपहर 12 बजे शुरू हुआ धरना बुधवार सुबह भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी 10 सूत्रीय मांगों पर जिलाधिकारी से लिखित आश्वासन मिलने तक धरना खत्म नहीं करने की बात कह रहे हैं। बुधवार सुबह एक मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन छात्र नेताओं ने ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। इससे पहले भी एक अन्य मजिस्ट्रेट को वापस लौटना पड़ा था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे केवल जिलाधिकारी की मौजूदगी में ही ज्ञापन सौंपेंगे। देर रात बारिश में भी धरना जारी रखा अंकित शुक्ला ने बताया कि अधिकारियों को कई बार पत्र देने और मुलाकात करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी वजह से उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक डीएम मौके पर आकर लिखित आश्वासन नहीं देंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। देर रात बारिश के दौरान भी धरना नहीं हटाया गया। 10 सूत्रीय मांगों में बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में आर्यनगर चौराहे पर गोल चौराहा बनाना, आर्यनगर विद्युत पावर हाउस की क्षमता बढ़ाकर लो-वोल्टेज की समस्या दूर करना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आर्यनगर में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं शुरू करना और करनैलगंज से पृथ्वीनाथ तक कांवड़ मार्ग की साफ-सफाई शामिल है। इसके अलावा कौड़िया बाजार में नया ट्रांसफार्मर लगाने, किसानों की खाद समस्या का स्थायी समाधान करने, टनटनवा-उसरैना मार्ग की मरम्मत, होम्योपैथिक अस्पताल का जल्द निर्माण और शुक्ल कौड़िया व जेठपुरवा में विद्युतीकरण कराने की भी मांग की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात धरने को देखते हुए रूपईडीह ब्लॉक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से लगातार प्रदर्शनकारियों से वार्ता का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल छात्र नेता अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बुधवार को सुबह से ही तीखी धूप निकली:गर्मी और उमस बढ़ी, शाम तक गरज चमक तक बारिश के आसार
    Next Article
    बलिया में 1.1 किलो गांजा बरामदगी मामले में दोषी करार:अभियुक्त को 1 साल 3 महीने की जेल, 10 हजार का जुर्माना लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment