Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बुधवार को सुबह से ही तीखी धूप निकली:गर्मी और उमस बढ़ी, शाम तक गरज चमक तक बारिश के आसार

    12 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बुधवार को सुबह से ही तीखी धूप निकली हुई है। हवाओं की रफ्तार बिल्कुल धीमी होने की वजह से गर्मी और उमस का एहसास ज्यादा महसूस किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर दबाव कम बना हुआ है इसकी वजह से बुधवार और गुरुवार को शहर और आसपास के एरिया में गरज और चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। उसके बाद एक हफ्ते तक बादल और धूप देखने को मिलेगा। बीच- बीच में छिटपुट बरसात हो सकती है। फिलहाल आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है। आज शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। देखिए तस्वीरें… जुलाई में 340 मिमी बारिश हुई उन्होंने बताया कि जुलाई के महीने में हर साल के अपेक्षा अच्छी बरसात हुई है। सामान्य तौर पर इस महीने में अधिकतम 353 मिमी बारिश होनी चाहिए। इस बार जुलाई में 340 मिमी हुई है। जो एक बेहतर अकड़ा पेश करता है। अगस्त में 320 मिलीमीटर वर्षा का अनुमान अगस्त में करीब 320 मिलीमीटर वर्षा होने का अनुमान है, जबकि इस महीने में वर्षा का सामान्य आंकड़ा 330.8 मिलीमीटर है। पूरे महीने में 15 से 16 दिन बारिश की संभावना है, लेकिन भारी वर्षा केवल दो से तीन दिन ही हो सकती है। पांच से सात दिन हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। उनका कहना है कि बारिश के कई दौर आएंगे, लेकिन पूरे महीने लगातार अच्छी वर्षा होने की संभावना कम है। 'सुपर एल नीनो' ईयर का असर दिख रहा डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि 'सुपर एल नीनो' (Super El Niño) एक गंभीर जलवायु स्थिति है। जब प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्से में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से ज्यादा हो जाता है तो दुनिया भर में मानसून कमजोर होने, भयंकर सूखा, और अत्यधिक गर्मी जैसी चरम मौसमी घटनाएं देखने को मिलती हैं। इस बार यह तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। इसलिए बारिश कम हो रही है। उन्होंने कहा फिर भी इधर के क्षेत्रों में स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के वजह से भले ही लगातार बारिश नहीं हो रही, लेकिन कई बार एक से दो दिनों की भारी बरसात में अच्छा पानी गिर रहा। जिससे आम लोगों का राहत है। पिछले दिनों का तापमान कैसा रहा विभाग के रिपोर्ट के अनुसार गोरखपुर में अगस्त के पहले सप्ताह (1 से 4 अगस्त) के दौरान अधिकतम तापमान 29°C से 32°C और न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों के तापमान के पूर्वानुमान
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूविवि ने कैशलेस योजना पर दिए सख्त निर्देश:5 अगस्त तक पूरा करें शिक्षकों का ई-केवाईसी, तभी मिलेगा कैशलेस चिकित्सा कार्ड
    Next Article
    गोंडा में 20 घंटे से धरने पर छात्रसंघ पदाधिकारी:10 सूत्रीय मांगों पर अड़े, 2 मजिस्ट्रेट लौटे; डीएम से मांगा लिखित आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment