Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में 4400 स्थानों पर होलिका दहन स्थल बना:ड्रोन कैमरे से पुलिस प्रशासन ने शुरू की निगरानी, आयोजकों संग की बैठक

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में कल 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली के त्योहार को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है होली का स्थल सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी की जा रही है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों ने होलिका आयोजकों के साथ बैठकें की हैं। इन बैठकों में आयोजकों को शांतिपूर्ण ढंग से होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। बिजली विभाग ने भी सख्त हिदायत दी है कि होलिका दहन विद्युत पोल और विद्युत लाइनों से हटकर किया जाए। गोंडा जिले में 2 मार्च को लगभग 4400 स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही होली के त्योहार की शुरुआत होगी। पुलिस प्रशासन होलिका दहन स्थलों पर पहुंचकर आयोजन समितियों के सदस्यों से बातचीत कर रहा है और उनकी जानकारी एकत्र कर रहा है। लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें, ताकि कानून व्यवस्था बाधित न हो। इसके अतिरिक्त, गोंडा सोशल मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति होलिका दहन और होली को लेकर अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास न करे। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि गोंडा में लगभग 4400 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इन सभी स्थानों पर पुलिसकर्मी पहुंचकर लोगों से जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन स्थलों की पहले ही जांच कर ली गई थी, जिसके बाद ही होलिका लगाने की अनुमति दी गई है। एसपी जायसवाल ने चेतावनी दी कि होलिका दहन और होली के त्योहार को लेकर अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे विद्युत पोल और विद्युत लाइनों से पर्याप्त दूरी पर होलिका दहन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खामेनेई की मौत से लखनऊ शिया समाज गम में डूबा...VIDEO:अमेरिका-इजराइल के विरोध में 20 हजार लोग सड़कों पर उतरे, 3 दिन शोक
    Next Article
    'मुस्लिम उम्मत के लिए बड़ा सदमा':खामेनेई की मौत पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने शांति और संयम बनाने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment