Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खामेनेई की मौत से लखनऊ शिया समाज गम में डूबा...VIDEO:अमेरिका-इजराइल के विरोध में 20 हजार लोग सड़कों पर उतरे, 3 दिन शोक

    3 hours ago

    1

    0

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत से लखनऊ में शिया समुदाय के लोग गम में डूब गए हैं। अमेरिका-इजराइल के विरोध के साथ श्रृद्धांजलि का दौर जारी है। करीब 20 हजार लोग सड़कों पर उतरे हैं। हजारों की तादाद में छोटा इमामबाड़ा पर महिलाएं और पुरुष इकट्‌ठे होकर रो रहे हैं। मातम कर रहे हैं। छोटा इमामबाड़ा पर खामेनेई कि याद में मौलाना यासूब अब्बास, मौलाना फरीदुल हसन समेत दर्जनों उलमाओ ने मजलिस (शोकसभा) की। खोमेनई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन किया छोटा इमामबाड़ा पर अयातुल्ला अली खामेनेई की बड़ी से तस्वीर लगाई गई। लोग हाथों में खामेनेई की तस्वीर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छोटा इमामबाड़ा से बड़ा इमामबाड़ा तक विरोध मार्च निकाला गया। खामेनेई जिंदाबाद और अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगे। भारी पुलिस फोर्स तैनात है। प्रदर्शनकारियों ने छोटा इमामबाड़ा के गेट पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीर लगाई, जिसे लोग पैरों से रौंदकर विरोध कर कर रहे हैं। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से 3 दिन के शोक की घोषणा की गई है। बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा- लोग अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे और काले कपड़े पहनेंगे। अयातुल्ला खामेनेई के नाम पर रोजाना मजलिस का आयोजन किया जाएगा। 3 दिनों तक दुकानें न खोले व्यापार न करें। देखिए VIDEO… देखिए 4 तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में होली से पहले तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:401 ग्राम चरस जब्त, सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज
    Next Article
    गोंडा में 4400 स्थानों पर होलिका दहन स्थल बना:ड्रोन कैमरे से पुलिस प्रशासन ने शुरू की निगरानी, आयोजकों संग की बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment