Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में आकाशदीप बने दर्जीकुंआ चौकी प्रभारी:रिश्वत मामले में निलंबित हुए थे पूर्व प्रभारी सुनील कुमार पाल

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में SI आकाशदीप को दर्जीकुंआ चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन्होंने निलंबित उपनिरीक्षक सुनील कुमार पाल का स्थान लिया है। जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में 10 मार्च को निलंबित किया गया था। दर्जीकुंआ चौकी तब से बिना प्रभारी के संचालित हो रही थी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मोतीगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक आकाशदीप को यह जिम्मेदारी सौंपी है। आकाशदीप ने तत्काल प्रभाव से दर्जीकुंआ चौकी प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर उनसे परिचय प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने नए चौकी प्रभारी आकाशदीप को निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों को तत्काल सुनकर उनका समाधान किया जाए। दरअसल पूर्व चौकी प्रभारी सुनील कुमार पाल को दौलतपुर गांव के गुलाम हैदर नामक व्यक्ति से रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित किया गया था। सुनील कुमार पाल ने गुलाम हैदर को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया था लेकिन जेल भेजने के बजाय 15,000 रुपए की रिश्वत लेकर छोड़ दिया था। गुलाम हैदर ने एक वीडियो बनाकर बताया था कि उन्होंने अपनी पत्नी के जेवर गिरवी रखकर यह 15,000 रुपये सुनील कुमार पाल को दिए थे। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी विनीत जायसवाल ने पहले सुनील कुमार पाल को लाइन हाजिर किया और फिर 10 मार्च को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। एसपी विनीत जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी शिकायतों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्या सुनकर उनका समाधान करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टेंपो-चालक को महिला ने 16 सेकंड में 27 चप्पलें मारीं:रायबरेली में सवारी बैठाने को लेकर मारपीट, पुलिस बोली- VIDEO चेक करेंगे
    Next Article
    बुलंदशहर नगर पालिका में पांच नामित सभासद नियुक्त:राज्यपाल के अनुमोदन के बाद नियुक्ति, तीन को मिला दोहरा पद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment