Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में अपहरण कांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:पुलिस पर फायरिंग. जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; 58 हजार नकद, तमंचे और बाइक बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले की नवाबगंज पुलिस ने मोरंग व्यवसायी अंकित कुमार यादव के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। देर रात उमरिया पावर हाउस के पास हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विकास मिश्रा और उसके साथी सौरभ दुबे को दबोच लिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर इलाके से गुजर रहे हैं। रात करीब 11 बजे पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान विकास मिश्रा ने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विकास मिश्रा के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे सौरभ दुबे को भी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से एक-एक अवैध तमंचा, 58 हजार रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल विकास मिश्रा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तीन अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश इस अपहरण कांड में अभी तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने उनकी गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया है, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। थार गाड़ी की पार्टी के बहाने किया था अपहरण पुलिस के अनुसार 2 मार्च को विकास मिश्रा ने मोरंग व्यवसायी अंकित कुमार यादव को थार गाड़ी लेने की खुशी में पार्टी देने के बहाने बुलाया था। वह अंकित को अपनी कार में बैठाकर बस्ती जिले के परशुरामपुर ले गया, जहां पहले से मौजूद दो लोग असलहे के साथ गाड़ी में बैठ गए। आरोपियों ने खुद को यूपी एसटीएफ का अधिकारी बताकर अंकित यादव का अपहरण कर लिया और करीब 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उससे दो लाख रुपये ले लिए और तीन लाख रुपये की और मांग की जा रही थी। पुलिस सक्रिय हुई तो छोड़कर फरार हुए आरोपी पुलिस के सक्रिय होने पर आरोपियों ने 3 मार्च को मसकनवा गौशाला तिराहा के पास अंकित यादव को छोड़ दिया और फरार हो गए थे। इसके बाद पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर नवाबगंज थाने में पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विकास मिश्रा के खिलाफ गोंडा और अयोध्या में तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सौरभ दुबे के खिलाफ बस्ती और गोंडा में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन के शैलेश और निकेता ने यूपीएससी परीक्षा पास की:शैलेश को 877वीं, निकेता को 473वीं रैंक; परिवार व क्षेत्र में खुशी
    Next Article
    लखनऊ छावनी में सेना का स्ट्रेटिजिक कम्युनिकेशन कॉनक्लेव आज:लखनऊ में भारतीय सेना का बड़ा सम्मेलन, राष्ट्रीय सुरक्षा में संचार रणनीति पर होगी चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment