Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ छावनी में सेना का स्ट्रेटिजिक कम्युनिकेशन कॉनक्लेव आज:लखनऊ में भारतीय सेना का बड़ा सम्मेलन, राष्ट्रीय सुरक्षा में संचार रणनीति पर होगी चर्चा

    3 hours ago

    1

    0

    भारतीय सेना की मध्य कमान की ओर से 7 मार्च 2026 को लखनऊ छावनी स्थित सूर्य सभागार में “उभरते सूचना क्षेत्र में सामरिक संचार” विषय पर पहला स्ट्रेटिजिक कम्युनिकेशन कॉनक्लेव आयोजित किया जाएगा। इस एक दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से सामरिक संचार की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। वरिष्ठ राजनयिक, सैन्य अधिकारी और मीडिया विशेषज्ञ होंगे शामिल इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी, सरकारी संचार विशेषज्ञ, वरिष्ठ राजनयिक और मीडिया जगत के रक्षा व विदेश नीति से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे। सम्मेलन में इस बात पर विचार होगा कि किस तरह सामरिक संचार को राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत और संस्थागत हिस्सा बनाया जा सकता है। तकनीक, मीडिया और कूटनीति की भूमिका पर मंथन कॉनक्लेव में कई अहम विषयों पर चर्चा होगी। इनमें तकनीक आधारित रणनीतिक संचार, मीडिया की भूमिका, कूटनीति-मीडिया-सेना के समन्वय, भारत की वैश्विक छवि प्रबंधन और विरोधी प्रचार अभियानों से निपटने की रणनीति जैसे मुद्दे शामिल हैं। चार सत्रों में होगी चर्चा, सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण सम्मेलन की शुरुआत उद्घाटन सत्र और मुख्य भाषण से होगी। इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संस्थागत पहलुओं पर नीति स्तर की चर्चा होगी। दो अलग-अलग पैनल में मीडिया की भूमिका, धारणा प्रबंधन और सूचना शक्ति पर विचार रखा जाएगा। कार्यक्रम के सभी चार सत्रों का मध्य कमान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। रणनीतिक संचार को मजबूत करने पर रहेगा फोकस इस कॉनक्लेव का मुख्य उद्देश्य भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था में स्ट्रेटिजिक कम्युनिकेशन को एक मजबूत और संस्थागत क्षमता के रूप में विकसित करना है। साथ ही बदलते सूचना माहौल में रणनीति, संरचना और प्रक्रियाओं को लेकर नए सुझाव और व्यावहारिक समाधान भी सामने लाने की कोशिश की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में अपहरण कांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:पुलिस पर फायरिंग. जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; 58 हजार नकद, तमंचे और बाइक बरामद
    Next Article
    संभल में ईंट भट्टा मजदूर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या:रोटी खाते समय बुलाया, घर में बंधक बनाकर काटा गला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment